मैं पाकिस्तानी सेना का एजेंट, मुंबई अटैक 26/11 में था शामिल, तहव्वुर राणा का सबसे बड़ा कबूलनामा

मैं पाकिस्तानी सेना का एजेंट, मुंबई अटैक 26/11 में था शामिल, तहव्वुर राणा का सबसे बड़ा कबूलनामा

मैं पाकिस्तानी सेना का एजेंट, मुंबई अटैक 26/11 में था शामिल, तहव्वुर राणा का सबसे बड़ा कबूलनामा

26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा ने NIA पूछताछ में पाक सेना का नाम लिया। लश्कर संग ट्रेनिंग और मुंबई हमले में शामिल होने की बात कबूली।

मुंबई: मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। खबर है कि NIA यानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की पूछताछ में उसे पाकिस्तानी सेना का भी नाम लिया है। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। राणा को हाल ही में अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था।

सूत्रों ने बताया है कि NIA की पूछताछ में राणा ने माना है कि वह पाकिस्तानी सेना का भरोसेमंद एजेंट था। सूत्रों के अनुसार, राणा ने यह भी खुलासा किया है कि उसने दोस्त डेविड हेडली के साथ पाकिस्तान के लश्कर ए तैयबा संग कई ट्रेनिंग सेशन में भाग लिया था। उसने बताया है कि लश्कर ने मुख्य रूप से जासूसी नेटवर्क के तौर पर काम किया था।

पाकिस्तानी मूल का कनाडाई राणा (64) वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों के मुख्य षड्यंत्रकारी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी के करीबी सहयोगी राणा को 4 अप्रैल को अमेरिका की शीर्ष अदालत द्वारा उसके प्रत्यर्पण के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज किए जाने के बाद भारत लाया गया था।

Read More AI वाली फर्जी पहचान से पुलिस बनकर होटल में धमकी, 70 हजार की ठगी! 3 गिरफ्तार; मास्टरमाइंड अब भी फरार

रिपोर्ट में बताया गया है कि राणा ने माना है कि वह हमलों के दौरान मुंबई में ही था और वह भी आतंकवादी साजिश का हिस्सा था। सूत्रों के मुताबिक, राणा ने बताया है कि उसे CSMT यानी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जैसी जगहों का जायजा लिया था। उन्होंने आगे कहा कि राणा ने यह भी बताया है कि खलीज युद्ध के समय पाकिस्तान की सेना ने उसे सऊदी अरब भी भेजा था। राणा पर हेडली और आतंकवादी संगठनों लश्कर और हरकत-उल-जिहादी इस्लामी (एचयूजेआई) के गुर्गों के साथ-साथ पाकिस्तान स्थित अन्य सह-षड्यंत्रकारियों के साथ मिलकर भारत की वित्तीय राजधानी पर तीन दिन तक आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है। पाकिस्तान से समुद्री मार्ग से आए 10 आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में घुसने के बाद एक रेलवे स्टेशन, दो लक्जरी होटल और एक यहूदी केंद्र पर हमले किए। लगभग 60 घंटे तक चले हमले में 166 लोग मारे गए थे।

Read More 6 महीने की तैयारी पर फिरा पानी! Bombay HC Clerk Typing Test में सिस्टम फेल, अभ्यर्थी सड़क पर उतरे

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज
बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR