दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: टक्कर के बाद पिकअप में लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: टक्कर के बाद पिकअप में लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों की आग में झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस के अनुसार हादसा आज तड़के करीब 3 बजे दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 131.5 के पास हुआ. दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिसके बाद पिकअप में आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि वाहन सवारों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका.

हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान मोहित निवासी बहादुरगढ़ (हरियाणा), दीपेंद्र और पदम निवासी सागर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है. वहीं, पिकअप चालक हन्नी, निवासी झज्जर (हरियाणा), गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है.

Read More Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा

सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हादसा तेज रफ्तार या अचानक टक्कर के कारण हुआ, हालांकि पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती रिपोर्ट में कई वाहनों के शामिल होने की आशंका थी, लेकिन मौके पर केवल पिकअप वाहन ही पाया गया. हादसे की सभी पहलुओं से जांच जारी है.

Read More Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार