वायु प्रदूषण पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, बोले– ‘दिल्ली में हालात आपातकाल जैसे, एयर प्यूरीफायर पर 18% नहीं 5% GST पर हो विचार’

वायु प्रदूषण पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, बोले– ‘दिल्ली में हालात आपातकाल जैसे, एयर प्यूरीफायर पर 18% नहीं 5% GST पर हो विचार’

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। एयर प्यूरीफायर को चिकित्सा उपकरण नियम, 2017 के तहत ‘मेडिकल डिवाइस’ की श्रेणी में शामिल करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति आपातकालीन है, ऐसे में एयर प्यूरीफायर पर 18 प्रतिशत के बजाय 5 प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरा
कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण को लेकर कुछ भी ठोस न किए जाने पर गहरी चिंता है। अदालत ने टिप्पणी की कि हर नागरिक को स्वच्छ हवा में सांस लेने का अधिकार है, लेकिन संबंधित प्राधिकरण इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने में असफल रहे हैं।

याचिका में क्या है मांग
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता कपिल मदान ने दलील दी कि वर्तमान में एयर प्यूरीफायर पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया जा रहा है, जबकि इसे घटाकर 5 प्रतिशत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 2020 की अधिसूचना के अनुसार एयर प्यूरीफायर चिकित्सा उपकरणों के मानदंडों को पूरा करता है।

Read More Vatika Group Money Laundering Case: ED ने मांगे थे 7 दिन, कोर्ट ने मंजूर किए सिर्फ 3; भल्ला बंधुओं की रिमांड बढ़ी

अस्थायी राहत देने का सुझाव
हाईकोर्ट ने कहा कि एयर प्यूरीफायर उपलब्ध कराना सरकार की ओर से न्यूनतम कदम हो सकता है। अदालत ने सुझाव दिया कि भले ही स्थायी फैसला न हो, लेकिन एक सप्ताह या एक महीने के लिए अस्थायी कर राहत दी जा सकती है और इस स्थिति को आपातकाल मानते हुए अस्थायी छूट दी जाए।

Read More  930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा

GST परिषद पर भी सवाल
कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि जीएसटी परिषद की अगली बैठक कब होगी और सरकार इस मुद्दे पर कब निर्देश लेकर वापस आएगी। अदालत ने कहा कि मामले को अनुपालन के लिए अवकाशकालीन पीठ के समक्ष रखा जाएगा।

‘हर सांस फेफड़ों को नुकसान’
अदालत ने बेहद संवेदनशील टिप्पणी करते हुए कहा कि हम सभी इस समय सांस ले रहे हैं। एक व्यक्ति दिन में करीब 21 हजार बार सांस लेता है। सोचिए, इतनी बार प्रदूषित हवा फेफड़ों को कितना नुकसान पहुंचा रही है और यह पूरी तरह अनैच्छिक है। मामले में अगली सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच