भारी बारिश और भूस्खलन से उत्तराखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त, चारधाम और हेमकुंड यात्रा स्थगित

बारिश और भूस्खलन से प्रभावित उत्तराखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर रोक लगा दी है। केदारनाथ हाईवे पर गिरते पत्थर ने दो लोगों की जान ले ली, जिससे पहाड़ों की खतरनाक स्थिति सामने आई है। मैदानी इलाकों में भारी बारिश का आलम यह है कि आज देहरादून समेत प्रदेश भर के 10 जिलों में स्कूल भी एहतियातन बंद किए गए।

आज गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं। उन्हें प्राथमिकता पर खोलने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए, चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा को रोकने का निर्णय किया गया है।

यात्रियों से अपील उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर सफर न करें। मौसम सामान्य होने एवं मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के उपरांत यात्राओं को पुनः प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़क मार्गों की निगरानी, सफाई तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Read More Bihar Breaking: पुलिस हिरासत में युवक की मौत से भड़का गुस्सा, भीड़ ने हाईवे जाम कर पुलिस पर किया हमला

केदारनाथ हाईवे पर वाहन के ऊपर गिरा पत्थर, दो की मौत आज सुबह रुद्रप्रयाग में मैक्स बोलेरो वाहन मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना केदारनाथ हाईवे पर गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच हुई। वाहन में कुल 11 सवारियां थी, जिसमें से 2 व्यक्तियों की मौत हो गई और 3 व्यक्ति घायल हैं। जिन्हें रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया है।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर ‘गोल्ड सिंडिकेट’ का भंडाफोड़: केन्या से आई 24 महिला तस्कर गिरफ्तार, 37 करोड़ का सोना जब्त

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

नवा रायपुर के रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में सीटों का सौदा 55 लाख की रिश्वत फर्जी मरीज और किराए के डॉक्टर सीबीआई के बाद ईडी की एंट्री

राज्य

UCC से लेकर 3000 महीना तक: बंगाल चुनाव से पहले BJP का मेगा मास्टरस्ट्रोक, Amit Shah ने ‘सोनार बांग्ला’ के लिए वादों की लगाई झड़ी UCC से लेकर 3000 महीना तक: बंगाल चुनाव से पहले BJP का मेगा मास्टरस्ट्रोक, Amit Shah ने ‘सोनार बांग्ला’ के लिए वादों की लगाई झड़ी
नई दिल्ली/कोलकाता। Amit Shah ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का बहुप्रतीक्षित संकल्प पत्र जारी करते...
भारत में ISI का खतरनाक जासूसी जाल बेनकाब: सेना की गोपनीय जानकारी लीक करने की साजिश नाकाम, CCTV नेटवर्क से हो रही थी निगरानी; 11 गिरफ्तार
12 थानों को चकमा, एनआरआई को बनाया निशाना: पंजाब का हाई-प्रोफाइल ‘नटवरलाल’ पत्नी संग गिरफ्तार, फर्जी प्रॉपर्टी डील्स से चल रहा था करोड़ों का खेल
‘जले नोट’ विवाद के बीच बड़ा फैसला: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा
मुंबई एयरपोर्ट पर ‘गोल्ड सिंडिकेट’ का भंडाफोड़: केन्या से आई 24 महिला तस्कर गिरफ्तार, 37 करोड़ का सोना जब्त