असम में छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर FIR दर्ज: 2.5 लाख रुपये वसूली का आरोप, 7 पुलिसकर्मी हिरासत में; रायपुर कमिश्नर बोले- 'यह महज गलतफहमी

असम में छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर FIR दर्ज: 2.5 लाख रुपये वसूली का आरोप, 7 पुलिसकर्मी हिरासत में; रायपुर कमिश्नर बोले- 'यह महज गलतफहमी

रायपुर/गुवाहाटी ।  डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के एक मामले की जांच करने असम गई छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम स्वयं एक बड़े विवाद में उलझ गई है। असम पुलिस ने गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों पर 2.5 लाख रुपये की अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। इस अप्रत्याशित कार्रवाई के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस की 7 सदस्यीय टीम को असम में हिरासत में ले लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?


राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाने में पिछले दिनों 17 लाख रुपये की 'डिजिटल अरेस्ट' (साइबर फ्रॉड) का एक बड़ा मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना के दौरान आरोपियों की लोकेशन असम के गुवाहाटी में ट्रेस हुई थी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायपुर से सात पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गुवाहाटी रवाना की गई थी। इस टीम में टिकरापारा थाने के टीआई (TI) रविंद्र यादव, क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक साबिर सहित पांच अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Read More ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार

असम पुलिस के गंभीर आरोप

Read More हाईवा से करता था वायर चोरी, 30 हजार के माल सहित आरोपी गिरफ्तार

गुवाहाटी पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ की टीम ने वहां दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि इसके बाद टीम ने दूसरे संदिग्ध को पकड़ने के बजाय उसे छोड़ने के एवज में 2.5 लाख रुपये की अवैध वसूली की। असम पुलिस का दावा है कि उन्होंने 2.5 लाख रुपये की वह नकदी उस वाहन से बरामद भी कर ली है, जिसका उपयोग छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम कर रही थी। इस जब्ती के तत्काल बाद पूरी टीम को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया।

रायपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा ये महज गलतफहमी 

इस पूरे विवाद पर रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आधिकारिक बयान देते हुए स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस पर लगे वसूली के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे केवल एक 'गलतफहमी' करार दिया है।
डॉ. शुक्ला ने साफ किया, "हमारी टीम असम में साइबर ठगी से जुड़े प्रकरण में पैसों की विधिवत रिकवरी के लिए गई थी। जो नकदी असम पुलिस ने बरामद की है, वह वास्तव में इस मामले की वैध रिकवरी का ही हिस्सा है। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच स्पष्ट संवाद की कमी के कारण यह असमंजस की स्थिति निर्मित हुई है।" उन्होंने जानकारी दी कि असम के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ इस संबंध में निरंतर बातचीत चल रही है और जल्द ही तथ्यों के आधार पर इस भ्रम को दूर कर लिया जाएगा।

प्रशासनिक स्तर पर समन्वय का अभाव

यह घटनाक्रम इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि असम और छत्तीसगढ़, दोनों ही राज्यों में वर्तमान में एक ही दल (भाजपा) की सरकार है। इसके बावजूद अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय में यह बड़ी चूक देखने को मिली है। एक ओर छत्तीसगढ़ पुलिस इसे कानूनी 'रिकवरी' बता रही है, वहीं असम पुलिस इसे 'जबरन वसूली' मानते हुए एफआईआर दर्ज कर चुकी है।
बहरहाल, दोनों राज्यों के पुलिस मुख्यालय इस विवाद को सुलझाने में जुटे हुए हैं।

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी