दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा फैसला: मजदूरों को 10,000 सहायता, 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य

दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा फैसला: मजदूरों को 10,000 सहायता, 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दो अहम फैसले लिए हैं. निर्माण गतिविधियों पर रोक से प्रभावित पंजीकृत और सत्यापित निर्माण मजदूरों को राहत देते हुए सरकार ने उनके बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता (डीबीटी) देने का निर्णय लिया है.

इसके साथ ही प्रदूषण के स्तर को कम करने के उद्देश्य से दिल्ली के सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम (WFH) को अनिवार्य किया गया है. हालांकि स्वास्थ्य, आपातकालीन और अन्य आवश्यक सेवाओं को इस व्यवस्था से छूट दी गई है. यह जानकारी आज मंत्री कपिल मिश्रा ने दी.

दिल्ली में बीते चार दिनों तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया था, हालांकि मंगलवार को इसमें कुछ सुधार देखा गया और यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सोमवार को AQI 427 दर्ज किया गया था, जो मंगलवार को घटकर 354 रह गया, यानी 24 घंटे में 73 अंकों का सुधार.

Read More महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा

मौसम विभाग और वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी दिशा से चल रही तेज हवाओं और दिन में धूप निकलने के कारण प्रदूषण स्तर में हल्का सुधार संभव है. हालांकि प्रदूषक कणों का स्तर अब भी मानकों से काफी अधिक बना हुआ है. मंगलवार को एनसीआर में पीएम-10 का औसत स्तर 276 और पीएम-2.5 का स्तर 167 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो तय मानकों से लगभग दोगुना है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदूषण में आंशिक सुधार हो सकता है, लेकिन दिल्ली की हवा के पूरी तरह साफ होने की फिलहाल संभावना कम है.

Read More Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार