धर्मस्थल में डाका: मां दुर्गा के गर्भगृह से सोने का मुकुट और दानपेटी गायब

धर्मस्थल में डाका: मां दुर्गा के गर्भगृह से सोने का मुकुट और दानपेटी गायब

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। दो अज्ञात चोरों ने मंदिर के गर्भगृह में घुसकर मां दुर्गा का 51 लाख रुपये मूल्य का सोने का मुकुट और अन्य कीमती आभूषण चुरा लिए। इतना ही नहीं, मंदिर परिसर में रखी करीब 50 किलो वज़नी दानपेटी भी चोरी कर ली गई।

सुबह पता चला वारदात का भयावह सच
आज सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। मुकुट और आभूषण गायब थे, दानपेटी उठाई गई थी और लॉकर टूटा मिला। मंदिर परिसर में सामान बिखरा पड़ा था, जिससे स्पष्ट हो रहा था कि चोरों ने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

चोरी हुआ झारखंड के व्यवसायी द्वारा अर्पित 251 ग्राम वजन का सोने का मुकुट
सूत्रों के अनुसार चोरी हुआ मुकुट झारखंड के एक व्यवसायी द्वारा श्रद्धा स्वरूप अर्पित किया गया था। इसकी अनुमानित कीमत 51 लाख रुपये आंकी गई है।

Read More Punjab News: अAK-47 से लेकर हैंड ग्रेनेड तक… अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

मास्क पहने चोरों ने की शातिर योजना
पुलिस ने बताया कि चोरों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी रेकी की थी। रात 11:30 से 12:00 बजे के बीच चोरों ने मंदिर के पीछे से सीढ़ी लगाकर प्रवेश किया। कटर से ताला काटकर गर्भगृह में घुसा और आभूषण उठाए। फिर मंदिर परिसर में रखी भारी दानपेटी को भी उठा ले गए।

Read More Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
गोपालगंज पुलिस ने मंदिर परिसर को सील कर FSL टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

एसपी बोले: सुरक्षा व्यवस्था की भी होगी समीक्षा
गोपालगंज पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी होगी और दोषी चाहे जो भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच