कोरबा में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: युवती के पिता पर चलाई गोली, आरोपी बंदूक समेत गिरफ्तार

कोरबा में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: युवती के पिता पर चलाई गोली, आरोपी बंदूक समेत गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के Korba जिले में एकतरफा प्रेम के मामले ने हिंसक रूप ले लिया है। बालको थाना क्षेत्र के संगम नगर में एक सिरफिरे युवक ने नाबालिग युवती के पिता पर गोली चला दी। गनीमत रही कि पिता इस हमले में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया है।

लंबे समय से कर रहा था पीछा
पुलिस के अनुसार, ग्राम दोनदारों के आश्रित ग्राम संगम नगर निवासी साहू परिवार की नाबालिग बेटी का पीछा बालको नगर के इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी लंबे समय से कर रहा था। वह युवती से एकतरफा प्रेम करता था और अक्सर रास्ते में उसे परेशान करता था। परिजनों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार Balco Police Station में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

शिकायत से नाराज होकर चलाई गोली
बताया जा रहा है कि युवती के पिता द्वारा की गई शिकायत से आक्रोशित होकर आरोपी ने गुरुवार को उनके ऊपर गोली चला दी। हालांकि गोली निशाने पर नहीं लगी और वे सुरक्षित बच गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Read More कोल लेवी वसूली: सूर्यकांत की सीक्रेट डायरी से फंसी विधायक की गर्दन, ईओडब्ल्यू दफ्तर में देवेंद्र से दो घंटे पूछताछ

आरोपी से पूछताछ जारी
बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके कब्जे से हथियार बरामद किया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि उपयोग किया गया हथियार वैध था या अवैध। मामले में हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि नाबालिग से जुड़े मामलों में सख्ती बरती जाएगी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

Read More बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला

Latest News

अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल
बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में
Samsung Galaxy A08: 20 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट का साथ
Hair Care Tips: कंडीशनर लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती ये 5 गलतियां? बाल दिख सकते हैं चिपचिपे और बेजान
Shardiya Navratri 2026: घर में सजा रहे हैं माता की चौकी तो इन बातों का रखें ध्यान, सही दिशा से लेकर जरूरी नियम जानें
PM-AJAY में 12.48 करोड़ का खेल: IAS जगदीश सोनकर पर एजेंसी ने लगाए रुपए मांगने के आरोप; चार सेंटर निरस्त, 5838 युवाओं की ट्रेनिंग कागजों में सिमटी
मनरेगा में फर्जी बिल के आरोपी उपयंत्री पर बड़ी कृपा: 2023 में बने सहायक अभियंता, अब ईई बनाने की फाइल पीएससी पहुँची
जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम
जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप
अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा
धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य