बस्तर में अवैध खनन पर बड़ा अभियान: पोकलेन मशीन समेत 16 वाहन जब्त, खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई…

बस्तर में अवैध खनन पर बड़ा अभियान: पोकलेन मशीन समेत 16 वाहन जब्त, खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई…

जगदलपुर। बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया है। जिला खनिज विभाग की टीम ने पिछले नौ दिनों में लगातार छापेमारी करते हुए 16 वाहनों को जब्त किया है, जिनका उपयोग रेत, चूना पत्थर और लाल ईंट के अवैध परिवहन में किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई कंगोली, परपा, बालेंगा, लालबाग और पल्लीनाका सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में की गई है।

अभियान के दौरान ट्रैक्टर, हाइवा और टिप्पर जैसे भारी वाहनों को जब्त किया गया है। वहीं मूतनपाल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक चेन माउंटेड पोकलेन मशीन को भी कब्जे में लेकर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। खनिज विभाग का कहना है कि अवैध खनन गतिविधियों की निगरानी के लिए सतत निरीक्षण और संयुक्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सभी 16 प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली, 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत प्रकरण दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर जुर्माना, वाहन जब्ती और न्यायालयीन कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्रशासन का कहना है कि खनिज संपदा की सुरक्षा और राजस्व हानि को रोकना प्राथमिकता है। आगामी दिनों में भी बस्तर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान जारी रहेगा।

Read More 5 अरब के टैक्स विवाद में हाई कोर्ट की एंट्री, सेल और सरकार के बीच अब होगी मध्यस्थता

Latest News

अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल
बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में
Samsung Galaxy A08: 20 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट का साथ
Hair Care Tips: कंडीशनर लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती ये 5 गलतियां? बाल दिख सकते हैं चिपचिपे और बेजान
Shardiya Navratri 2026: घर में सजा रहे हैं माता की चौकी तो इन बातों का रखें ध्यान, सही दिशा से लेकर जरूरी नियम जानें
PM-AJAY में 12.48 करोड़ का खेल: IAS जगदीश सोनकर पर एजेंसी ने लगाए रुपए मांगने के आरोप; चार सेंटर निरस्त, 5838 युवाओं की ट्रेनिंग कागजों में सिमटी
मनरेगा में फर्जी बिल के आरोपी उपयंत्री पर बड़ी कृपा: 2023 में बने सहायक अभियंता, अब ईई बनाने की फाइल पीएससी पहुँची
जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम
जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप
अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा
धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य