दीपक बैज का तीखा हमला: पैसे की इतनी तंगी है तो 24 घंटे खोल दें शराब दुकान, एआई समिट और असम चुनाव को लेकर भी सरकार को घेरा

दीपक बैज का तीखा हमला: पैसे की इतनी तंगी है तो 24 घंटे खोल दें शराब दुकान, एआई समिट और असम चुनाव को लेकर भी सरकार को घेरा

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य की भाजपा सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। होली के पर्व पर शराब की दुकानें खोलने के निर्णय, राज्य की आर्थिक स्थिति, असम चुनाव और हालिया 'एआई समिट' जैसे गंभीर विषयों पर उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया। बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में छत्तीसगढ़ आर्थिक बदहाली की ओर बढ़ रहा है और सरकार राजस्व के लिए अनैतिक रास्तों का सहारा ले रही है।

शराब की दुकानों पर तीखा प्रहार: 24 घंटे खोल दें दुकानें

दीपक बैज ने होली, दीपावली और राष्ट्रीय पर्वों पर शराब की दुकानें खोलने के संभावित निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, "होली जैसे पावन पर्व पर शराब की दुकानें खोलकर सरकार जनता को क्या संदेश देना चाहती है? भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है।

Read More छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना

बैज ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार कर्ज के बोझ तले दबी हुई है और अब राजस्व जुटाने के लिए बेबस नजर आ रही है। उन्होंने कहा, "सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाए, जमीन के सरकारी रेट में वृद्धि की और व्यापारियों पर छापे भी डलवाए, लेकिन फिर भी खजाना खाली है। अब शराब का रेट बढ़ाने के बाद त्योहारों पर भी दुकानें खोली जा रही हैं। इससे अच्छा तो यह है कि सरकार शराब की दुकानें 24 घंटे खुली रखे, ताकि वे अपनी कमाई का लक्ष्य पूरा कर सकें।

Read More किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में

असम चुनाव और भ्रष्टाचार के आरोप

असम विधानसभा चुनावों पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वहां की जनता इस बार बदलाव के मूड में है। उन्होंने दावा किया कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ रही है और दो बार से सत्ता में रहने वाली भाजपा वहां पूरी तरह विफल साबित हुई है। बैज ने आरोप लगाया, असम में भाजपा हार के डर से बौखला गई है। बिहार की तर्ज पर वहां भी महिलाओं को पैसे का लालच देकर वोट खरीदने की कोशिश की जा रही है।

एआई समिट: चीनी रोबोट' को लेकर केंद्र पर निशाना

दिल्ली में आयोजित एआई समिट को लेकर दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने समिट में प्रदर्शित 'रोबोटिक डॉग' का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार चीन से मंगाए गए रोबोट को स्वदेशी बताकर देश की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है। उन्होंने गलगोटिया यूनिवर्सिटी और केंद्र सरकार के बीच 'सांठ-गांठ' का आरोप लगाते हुए कहा कि यह देश की बेइज्जती है और इससे वैश्विक स्तर पर भारत की छवि धूमिल हो रही है।

होली के बाद छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी और खड़गे

दीपक बैज ने आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि होली के तुरंत बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा हलचल देखने को मिलेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राज्य का दौरा करेंगे। यह दौरा मुख्य रूप से मनरेगा श्रमिकों की समस्याओं और राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए आयोजित किया जाएगा। बैज ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता इस दौरे को लेकर बेहद उत्साहित हैं और राहुल गांधी का भव्य छत्तीसगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा 

Tags:

Latest News

Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल
Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर
CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत
Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी
Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई
नहीं तय कर सकता कर्मचारी का हक, हाईकोर्ट ने SC आयोग की सिफारिश पर लगाई रोक
Siberia Lab Incident: लैब हादसे के बाद प्लेग का खौफ! 28 वर्षीय रिसर्चर की मौत, 197 लोग निगरानी में; कई अस्पतालों में क्वारंटाइन
CG News: दिव्यांग कल्याण मामले में CBI जांच पूरी होने की चर्चा, 1000 करोड़ के आरोप से 35-40 करोड़ के खर्च तक पहुंची जांच; चार्जशीट का इंतजार
छात्रों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों के चक्कर खत्म, अब 60 दिन में मिलेगा हर जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज
Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट की खतरनाक साजिश का खुलासा! कप्तान पर हमला कर विमान को क्रैश कराने की थी कथित योजना
Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार
सरोज पांडेय के बैंक खाते का खुलेगा राज? हाई कोर्ट में फिर गरमाया 2018 का चुनाव विवाद, 16 अक्टूबर को अहम सुनवाई