रायपुर में पेट्रोल पंप पर सनसनी: सिगरेट से भड़की आग, नोजल में लगाई लपटें, CCTV में कैद खौफनाक मंजर, 2 गिरफ्तार

रायपुर में पेट्रोल पंप पर सनसनी: सिगरेट से भड़की आग, नोजल में लगाई लपटें, CCTV में कैद खौफनाक मंजर, 2 गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल पंप पर लापरवाही और आपराधिक हरकत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। Raipur के उरला थाना क्षेत्र स्थित संगीता फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर नाराज युवक ने पेट्रोल भरते समय नोजल पाइप में लाइटर से आग लगा दी। आग की लपटें नोजल पाइप से होते हुए बाइक की टंकी तक पहुंच गईं। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।comp-59_1771503425

क्या है पूरा मामला?
उरला पुलिस के अनुसार, बुधवार (18 फरवरी) रात करीब 8 बजे धर्मेंद्र क्षत्री और इमरान बाइक से पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। इमरान बाइक पर बैठा रहा, जबकि धर्मेंद्र पंप मशीन के पास खड़ा था। जैसे ही टंकी खोली गई, धर्मेंद्र ने सिगरेट जलाने की कोशिश की। इमरान ने उसे रोका और धक्का दिया, जिससे नाराज होकर धर्मेंद्र ने पेट्रोल भरते समय ही नोजल पाइप में लाइटर से आग लगा दी।comp-511_1771503950

पंप मशीन और बाइक की टंकी में लगी आग
धर्मेंद्र की इस हरकत से पंप मशीन और बाइक की टंकी में आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद पंपकर्मी ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पाइप खींचा, मेन स्विच से सप्लाई बंद की और फायर फाइटिंग किट की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान जलता हुआ पेट्रोल आरोपी के ऊपर भी गिरा। घटना के तुरंत बाद दोनों युवक भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पंप कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।comp-512_1771505033

Read More यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी

पुलिस कार्रवाई और धाराएं
उरला थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित माहेलकर ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपियों के खिलाफ थाना उरला में अपराध क्रमांक 53/26 के तहत धारा 326(छ), 287 और 125 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर आगजनी और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने का गंभीर आरोप है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा पेट्रोल पंप परिसर में बड़ा विस्फोट हो सकता था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Read More 132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

Latest News

अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल
बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में
Samsung Galaxy A08: 20 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट का साथ
Hair Care Tips: कंडीशनर लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती ये 5 गलतियां? बाल दिख सकते हैं चिपचिपे और बेजान
Shardiya Navratri 2026: घर में सजा रहे हैं माता की चौकी तो इन बातों का रखें ध्यान, सही दिशा से लेकर जरूरी नियम जानें
PM-AJAY में 12.48 करोड़ का खेल: IAS जगदीश सोनकर पर एजेंसी ने लगाए रुपए मांगने के आरोप; चार सेंटर निरस्त, 5838 युवाओं की ट्रेनिंग कागजों में सिमटी
मनरेगा में फर्जी बिल के आरोपी उपयंत्री पर बड़ी कृपा: 2023 में बने सहायक अभियंता, अब ईई बनाने की फाइल पीएससी पहुँची
जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम
जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप
अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा
धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य