भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान हंगामा, यूथ कांग्रेस के 5 कार्यकर्ता हिरासत में

alt

नई दिल्ली: भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान बुधवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब भारतीय युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता अचानक कार्यक्रम स्थल पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

टी-शर्ट उतारकर किया विरोध

प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे थे। अचानक उन्होंने टी-शर्ट उतारकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यह सब उस समय हुआ जब अंतरराष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम चल रहा था।

सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और पांच प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

Read More कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश

पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह जांच की जा रही है कि प्रदर्शनकारी पास के जरिए अंदर पहुंचे थे या क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर प्रवेश किया। सुरक्षा में संभावित चूक की भी जांच हो रही है।

Read More 90 करोड़ की सड़क पर पहली परत ही नहीं टिक पाई! डामर उखड़ा तो उठे सवाल, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी गठित

सोशल मीडिया पर सियासी वार

घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। यूथ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से इसे ‘कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम’ के खिलाफ विरोध बताया।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना को अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि खराब करने की कोशिश करार दिया। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध उचित है, लेकिन वैश्विक मंच पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाना गलत है।

क्या है भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

जिस व्यापार समझौते को लेकर यह विरोध हुआ, वह भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम ट्रेड डील है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक, मार्च में समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं और अप्रैल से इसे लागू किए जाने की संभावना है।

23 फरवरी से अमेरिका में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच कानूनी दस्तावेजों को अंतिम रूप देने के लिए तीन दिवसीय बैठक प्रस्तावित है। इससे पहले दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी कर बताया था कि समझौते का फ्रेमवर्क तैयार हो चुका है।

Tags:

Latest News

अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल
बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में
Samsung Galaxy A08: 20 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट का साथ
Hair Care Tips: कंडीशनर लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती ये 5 गलतियां? बाल दिख सकते हैं चिपचिपे और बेजान
Shardiya Navratri 2026: घर में सजा रहे हैं माता की चौकी तो इन बातों का रखें ध्यान, सही दिशा से लेकर जरूरी नियम जानें
PM-AJAY में 12.48 करोड़ का खेल: IAS जगदीश सोनकर पर एजेंसी ने लगाए रुपए मांगने के आरोप; चार सेंटर निरस्त, 5838 युवाओं की ट्रेनिंग कागजों में सिमटी
मनरेगा में फर्जी बिल के आरोपी उपयंत्री पर बड़ी कृपा: 2023 में बने सहायक अभियंता, अब ईई बनाने की फाइल पीएससी पहुँची
जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम
जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप
अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा
धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य