‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में तेज प्रताप यादव पर आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होकर बोले- ट्रायल का सामना करेंगे

‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में तेज प्रताप यादव पर आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होकर बोले- ट्रायल का सामना करेंगे

नई दिल्ली। कथित ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले से जुड़े केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के मामले में अहम घटनाक्रम सामने आया है। दिल्ली की Rouse Avenue Court में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता Tej Pratap Yadav पेश हुए, जहां अदालत ने उनके खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए।

सुनवाई के दौरान तेज प्रताप यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि वे ट्रायल का सामना करेंगे। अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट भी प्रदान की, जिससे आगे की सुनवाई के दौरान हर तारीख पर व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी।

इससे पहले मामले में Lalu Prasad Yadav और Rabri Devi ने 16 फरवरी को अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था। वहीं 29 जनवरी को अदालत ने आरजेडी नेताओं को औपचारिक आरोप तय करने की प्रक्रिया के दौरान पेशी से छूट दी थी। इस छूट में Tejashwi Yadav सहित तेज प्रताप यादव का नाम भी शामिल था।

Read More उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: तनाव के बीच शहर काजी की अपील, कहा- अफवाहों से बचें और घरों में रहें

अदालत ने 1 फरवरी से 25 फरवरी के बीच औपचारिक आरोप तय करने की कार्यवाही के लिए संबंधित नेताओं को राहत दी थी। अब आरोप तय होने के बाद मामले में ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। गौरतलब है कि ‘लैंड फॉर जॉब’ मामला उस कथित अनियमितता से जुड़ा है, जिसमें रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के आरोप लगाए गए हैं। CBI द्वारा दर्ज इस मामले में कई वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों के नाम शामिल हैं, जिस पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।

Read More Ranchi News: 15 हजार देकर विदेश गई युवती, दुबई पहुंचते ही बदली कहानी; पासपोर्ट-मोबाइल लेने का आरोप, परिवार परेशान

Latest News

अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल
बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में
Samsung Galaxy A08: 20 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट का साथ
Hair Care Tips: कंडीशनर लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती ये 5 गलतियां? बाल दिख सकते हैं चिपचिपे और बेजान
Shardiya Navratri 2026: घर में सजा रहे हैं माता की चौकी तो इन बातों का रखें ध्यान, सही दिशा से लेकर जरूरी नियम जानें
PM-AJAY में 12.48 करोड़ का खेल: IAS जगदीश सोनकर पर एजेंसी ने लगाए रुपए मांगने के आरोप; चार सेंटर निरस्त, 5838 युवाओं की ट्रेनिंग कागजों में सिमटी
मनरेगा में फर्जी बिल के आरोपी उपयंत्री पर बड़ी कृपा: 2023 में बने सहायक अभियंता, अब ईई बनाने की फाइल पीएससी पहुँची
जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम
जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप
अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा
धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य