बिल्डर पवन अग्रवाल पर गिरी गाज: पंजीयन प्लॉट का और बेच रहे थे मकान; भ्रामक प्रचार के लिए रेरा ने ठोका 10 लाख का दंड

बिल्डर पवन अग्रवाल पर गिरी गाज: पंजीयन प्लॉट का और बेच रहे थे मकान; भ्रामक प्रचार के लिए रेरा ने ठोका 10 लाख का दंड

बिलासपुर/रायपुर | छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट क्षेत्र की विनियामक संस्था 'रेरा' (RERA) ने भ्रामक विज्ञापनों और नियमों की अनदेखी करने वाले बिल्डरों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। ताज़ा मामले में, बिलासपुर के बोदरी स्थित ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रवर्तक पवन अग्रवाल पर नियमों के उल्लंघन के लिए 10 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (सीजीरेरा) द्वारा विज्ञापनों की निरंतर निगरानी के दौरान पाई गई अनियमितताओं के बाद की गई है।

पंजीयन प्लॉट का और प्रचार मकानों का: खुला बड़ा खेल

प्राधिकरण की जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना का आधिकारिक पंजीयन केवल ‘प्लॉटेड प्रोजेक्ट’ (भूखंड योजना) के रूप में कराया गया था। नियमानुसार, प्रवर्तक को केवल विकसित जमीन बेचने की अनुमति थी। इसके विपरीत, विभिन्न प्रचार माध्यमों और विज्ञापनों में इसे एक 'हाउसिंग प्रोजेक्ट' (आवासीय मकान योजना) के रूप में पेश किया गया।रेरा के अनुसार, पंजीकृत विवरण और सार्वजनिक रूप से किए गए दावों के बीच यह बड़ा अंतर ग्राहकों को गुमराह करने की श्रेणी में आता है, जो रेरा अधिनियम की मूल भावना के विरुद्ध है।

Read More शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल

कानूनी धाराओं के तहत नपा प्रवर्तक

Read More आयुष्मान की जांच रायपुर तक सिमटी, बिलासपुर में शिकायतों की फाइलें खुलनी बाकी

रेरा प्राधिकरण ने इस मामले में अधिनियम की धारा 7 और धारा 14 के प्रावधानों का हवाला दिया है:

  •  धारा 7: यह स्पष्ट करती है कि यदि कोई प्रवर्तक गलत या भ्रामक जानकारी देता है, तो परियोजना का पंजीयन निरस्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।
  •  धारा 14: यह अनिवार्य करती है कि विकास कार्य और प्रचार केवल उसी ले-आउट और विनिर्देशों के अनुसार होना चाहिए जिन्हें प्राधिकरण ने स्वीकृति दी है।

सीजीरेरा ने इस उल्लंघन को गंभीर माना और न केवल 10 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया, बल्कि प्रवर्तक को निर्देश दिया कि वे परियोजना के उस हिस्से का, जहां मकान बनाए जा रहे हैं, विधिवत हाउसिंग प्रोजेक्ट के तौर पर पंजीयन कराएं।

राजधानी रायपुर में भी कसी जा रही नकेल

बिलासपुर की इस कार्रवाई का असर राजधानी रायपुर में भी देखने को मिल रहा है। रायपुर के आसपास के क्षेत्रों में संचालित कई कॉलोनियों और टाउनशिप परियोजनाओं की भी रेरा द्वारा सूक्ष्म जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, रायपुर के आधा दर्जन से अधिक बिल्डरों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिना पंजीयन नंबर या भ्रामक नक्शों के साथ विज्ञापन प्रसारित किए थे। रेरा की इस सक्रियता से उन बिल्डरों में हड़कंप मच गया है जो अनुमति से अधिक निर्माण या बिना स्वीकृति के प्री-लॉन्चिंग ऑफर के जरिए ग्राहकों को लुभाते हैं।

विज्ञापनों पर 24 घंटे पैनी नजर

प्राधिकरण ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रिंट मीडिया के साथ-साथ डिजिटल और सोशल मीडिया विज्ञापनों की सतत मॉनिटरिंग के लिए एक विशेष टीम काम कर रही है। प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'यह पहली बार है जब इतनी बड़ी राशि का जुर्माना लगाया गया है। आने वाले दिनों में कई अन्य कॉलोनाइजरों पर भी गाज गिर सकती है जो नियमों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।'

 

Tags:

Latest News

अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल
बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में
Samsung Galaxy A08: 20 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट का साथ
Hair Care Tips: कंडीशनर लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती ये 5 गलतियां? बाल दिख सकते हैं चिपचिपे और बेजान
Shardiya Navratri 2026: घर में सजा रहे हैं माता की चौकी तो इन बातों का रखें ध्यान, सही दिशा से लेकर जरूरी नियम जानें
PM-AJAY में 12.48 करोड़ का खेल: IAS जगदीश सोनकर पर एजेंसी ने लगाए रुपए मांगने के आरोप; चार सेंटर निरस्त, 5838 युवाओं की ट्रेनिंग कागजों में सिमटी
मनरेगा में फर्जी बिल के आरोपी उपयंत्री पर बड़ी कृपा: 2023 में बने सहायक अभियंता, अब ईई बनाने की फाइल पीएससी पहुँची
जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम
जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप
अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा
धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य