एआई इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पर सियासी घमासान, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के साथ-साथ देश की शास्त्रीय, सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

sssss राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए शर्टलेस विरोध प्रदर्शन ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। कार्यक्रम स्थल भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में साजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसमें कथित प्रदर्शन आयोजक नरसिम्हा यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ नजर आ रहे हैं। भाजपा का दावा है कि यह तस्वीर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की है और प्रदर्शन पूर्व नियोजित था।

चार आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कृष्णा हरि (राष्ट्रीय सचिव, यूथ कांग्रेस, बिहार), कुंदन यादव (राज्य सचिव, बिहार), अजय कुमार (प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश) और नरसिम्हा यादव (नेशनल कोऑर्डिनेटर, तेलंगाना) शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान आरोपियों ने कथित रूप से सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। सभी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाना है।

Read More स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

भाजपा का आरोप

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन कांग्रेस नेतृत्व की जानकारी में हुआ। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में इस तरह का विरोध देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है।

Read More शराब घोटाले पर ED का एक्शन : रायपुर, धमतरी, दुर्ग में एक साथ छापे, कारोबारियों के ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले

कांग्रेस की चुप्पी

समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

एआई इम्पैक्ट समिट में विश्वभर से प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन ने राजनीतिक बयानबाजी को तेज कर दिया है। आने वाले दिनों में जांच की प्रगति और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं पर सबकी नजर रहेगी।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

मध्यस्थता केंद्र में ही भड़का विवाद, तलाक की बात पर पत्नी ने दूसरी शादी का आरोप लगाया तो भड़का हवलदार, काउंसलरों के सामने ही की मारपीट मध्यस्थता केंद्र में ही भड़का विवाद, तलाक की बात पर पत्नी ने दूसरी शादी का आरोप लगाया तो भड़का हवलदार, काउंसलरों के सामने ही की मारपीट
हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर की हत्या! पेशी से निकलते ही बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 14 राउंड फायरिंग
कभी अफसर बने, कभी ‘पर्यटक’... 15 हजार KM तक पीछा कर ड्रग तस्करों को दबोचा, यूट्यूबर समेत कई गिरफ्तार
बलरामपुर में मासूम की मौत से मचा हड़कंप! इलाज के बाद 3 साल के बच्चे की मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर गंभीर सवाल
जरहाभाठा छात्रावास में बनेगी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग, पीपीपी मॉडल से होगा निर्माण
पेंड्रा में जहरीले सांप के साथ खतरनाक करतब! नशे में युवक ने गले में लपेटकर कराया डंसने का प्रयास, अस्पताल पहुंचते ही भागा
प्रार्थी के पैसे से फ्लाइट यात्रा, आईजी की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित
‘नीर, नारी, निधि’ पुस्तक का विमोचन, मुख्यमंत्री साय ने किया विमोचन, जल संरक्षण की उपलब्धियां दर्ज
सेंदरी-मोपका बाईपास में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक अपचारी बालक समेत 7 गिरफ्तार
ओवररेटिंग से भ्रष्टाचार तक... आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अफसरों पर गिरी गाज
65 लाख के लेन-देन पर घमासान! DHT Care Hospital में डॉक्टर की शिकायत, प्रबंधन ने आरोपों को बताया गलत
तोरवा पुलिस की कार्रवाई, महिलाओं समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो आदतन बदमाश भी शामिल