दुर्ग में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़: म्यूल अकाउंट्स से करोड़ों का ट्रांजैक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़: म्यूल अकाउंट्स से करोड़ों का ट्रांजैक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने म्यूल अकाउंट्स के जरिए संचालित बड़े ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना जामुल क्षेत्र में की गई छापेमारी में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो अलग-अलग राज्यों के फर्जी/म्यूल बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये का लेन-देन कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में इस गिरोह के तार चर्चित ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म Mahadev Betting App से जुड़े होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस एंगल पर विस्तृत जांच जारी है।

बैंक खाते, एटीएम, सिम और मोबाइल जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 13 बैंक खाते, 7 चेकबुक, 18 एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड बरामद किए हैं। जांच एजेंसियों को अब तक करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन के संकेत मिले हैं।

किराए के मकान से चलता था ऑपरेशन
सूत्रों के मुताबिक, गिरोह का मास्टरमाइंड मोहम्मद अब्दुला राईन उर्फ अमन (24) USTD (इंटरनेशनल मनी ट्रांसफर प्लेटफॉर्म) के जरिए ऑनलाइन सट्टे से प्राप्त रकम को डॉलर में कन्वर्ट करता था। बाद में इसे रुपये में बदलकर हवाला के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाता था। चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज रोड स्थित किराए के दोमंजिला मकान से पूरे नेटवर्क का संचालन किया जा रहा था, जहां सदस्यों के रहने-खाने की व्यवस्था भी थी।

Read More पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

अंतरराज्यीय नेटवर्क की आशंका
गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु पटेल (भिलाई), पुट्टा राकेश बाबू (आंध्र प्रदेश) और शुभम स्वाई (ओडिशा) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गुजरात, केरल, कर्नाटक और बिहार में भी म्यूल अकाउंट्स के जरिए किए गए संदिग्ध लेन-देन की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे यह मामला अंतरराज्यीय स्तर का प्रतीत होता है।

Read More केंद्रीय जेल में कैमरा ऑन, नियमों की उड़ाई धज्जियां; रोकने पर प्रहरी से भिड़े दो युवक

पुलिस का बयान
दुर्ग एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कुरूद गांव (थाना जामुल) में रेड की गई। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न बैंकों की पासबुक और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। मामले में संबंधित राज्यों से जानकारी मंगाई जा रही है और ट्रांजैक्शन की कुल राशि करोड़ों से अधिक हो सकती है। पुलिस ने कहा है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी और म्यूल अकाउंट्स के जरिए हो रहे वित्तीय अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest News

Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल
Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर
CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत
Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी
Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई
नहीं तय कर सकता कर्मचारी का हक, हाईकोर्ट ने SC आयोग की सिफारिश पर लगाई रोक
Siberia Lab Incident: लैब हादसे के बाद प्लेग का खौफ! 28 वर्षीय रिसर्चर की मौत, 197 लोग निगरानी में; कई अस्पतालों में क्वारंटाइन
CG News: दिव्यांग कल्याण मामले में CBI जांच पूरी होने की चर्चा, 1000 करोड़ के आरोप से 35-40 करोड़ के खर्च तक पहुंची जांच; चार्जशीट का इंतजार
छात्रों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों के चक्कर खत्म, अब 60 दिन में मिलेगा हर जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज
Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट की खतरनाक साजिश का खुलासा! कप्तान पर हमला कर विमान को क्रैश कराने की थी कथित योजना
Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार
सरोज पांडेय के बैंक खाते का खुलेगा राज? हाई कोर्ट में फिर गरमाया 2018 का चुनाव विवाद, 16 अक्टूबर को अहम सुनवाई