देवरिया प्लॉट घोटाला केस: अमिताभ ठाकुर की जमानत पर नहीं हुई पैरवी, कोर्ट ने याचिका की खारिज

देवरिया प्लॉट घोटाला केस: अमिताभ ठाकुर की जमानत पर नहीं हुई पैरवी, कोर्ट ने याचिका की खारिज

देवरिया। औद्योगिक क्षेत्र देवरिया में प्लॉट आवंटन से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को मंगलवार को अदालत से राहत नहीं मिल सकी। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई, क्योंकि अदालत में पैरवी के लिए कोई अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुआ। इस पर प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ने जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।

गौरतलब है कि अमिताभ ठाकुर 10 दिसंबर से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र निवासी संजय शर्मा की शिकायत पर 12 सितंबर 2025 को सदर कोतवाली में अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

शासन के निर्देश पर मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। विवेचक शोबरन सिंह ने 10 दिसंबर को अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी की अदालत में पेश किया था, जहां गंभीर धाराओं में नामजद होने के आधार पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Read More Vatika Group Money Laundering Case: ED ने मांगे थे 7 दिन, कोर्ट ने मंजूर किए सिर्फ 3; भल्ला बंधुओं की रिमांड बढ़ी

बाद में आरोपित पक्ष की ओर से जमानत याचिका दायर की गई, लेकिन स्वजनों द्वारा मामले को उच्च न्यायालय में ले जाने की मंशा जाहिर करने के चलते सुनवाई टालने का अनुरोध किया गया। इसी आधार पर अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

Read More Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल

Tags:

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना