राजस्थान में दहशत की डिलीवरी विफल: 10 किमी तबाही वाला विस्फोटक पकड़ा गया, आतंकी साजिश रह गई धरी

राजस्थान में दहशत की डिलीवरी विफल: 10 किमी तबाही वाला विस्फोटक पकड़ा गया, आतंकी साजिश रह गई धरी

नई दिल्ली। देश में आतंक का साया एक बार फिर गहरा गया है। फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि राजस्थान से ऐसी बरामदगी हुई जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। राजसमंद जिले में पुलिस ने एक पिकअप वैन से इतना खतरनाक विस्फोटक पकड़ा है कि एक धमाका होता तो 10 किलोमीटर तक का इलाका चंद सेकंड में मलबे में बदल सकता था।

यह विस्फोटक आमेद से नाथद्वारा की तरफ ले जाया जा रहा था। रास्ते में श्रीनाथजी थाना पुलिस की चेकिंग में पिकअप वैन के अंदर तबाही का पूरा ज़खीरा मिला। बरामदगी के साथ ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया।

ड्राइवर की पूछताछ से खुलने लगे राज
पुलिस के मुताबिक, वैन में मौजूद विस्फोटक की मात्रा किसी बड़ी साजिश की ओर संकेत करती है। ड्राइवर से पूछताछ में कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश अब तेज़ कर दी गई है। लेकिन इस खतरनाक सामग्री को आखिर कहां पहुंचाया जाना था, यह अभी भी सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।

Read More दिल्ली में SIR पर सियासी संग्राम तेज, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में; 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

कुछ दिन पहले ही पकड़े गए थे 4 संदिग्ध
याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही राजस्थान पुलिस ने चार संदिग्ध मौलवियों को हिरासत में लिया था। इनमें से ओसामा उमर का तार पाकिस्तान के कुख्यात आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़ा पाया गया था। तब से ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर थीं और अब यह बरामदगी उस खतरे को और बड़ा बना रही है। राजसमंद की इस कार्रवाई ने एक संभावित बड़ी तबाही को टाल दिया, लेकिन यह भी साफ कर दिया कि देश पर मंडरा रहा आतंक का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है।

Read More CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार