कागजी ढाल में गौ तस्करी? मऊगंज में 28 गौवंशों से भरी तीन पिकअप जब्त, पंचायत और सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

कागजी ढाल में गौ तस्करी? मऊगंज में 28 गौवंशों से भरी तीन पिकअप जब्त, पंचायत और सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

मऊगंज। रीवा–मऊगंज जिला सीमा से सामने आया एक मामला प्रशासनिक निगरानी और पंचायत व्यवस्था की गंभीर खामियों की ओर इशारा कर रहा है। लौर थाना क्षेत्र के पटपरा तिराहे पर ग्रामीणों की सतर्कता से गौवंश से भरी तीन पिकअप गाड़ियों को रोका गया, जिनमें 28 गौवंशों को अमानवीय हालात में ठूंसकर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के बाद जो दस्तावेज सामने आए, उन्होंने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला खड़ा किया है।

अमानवीय परिवहन, ग्रामीणों ने रोकी गाड़ियां
घटना लौर थाना अंतर्गत पटपरा तिराहे की है, जहां ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीन पिकअप वाहन MP17 G 3621, MP17 ZH 1466 और MP17 G 3462 को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान पाया गया कि गौवंशों को न तो चारा-पानी उपलब्ध था और न ही परिवहन के न्यूनतम मानकों का पालन किया गया था। हालात इतने खराब थे कि कई पशु घायल अवस्था में मिले।

आरोपी पकड़े गए, लेकिन कहानी दस्तावेजों में उलझी
पुलिस ने मौके से महेंद्र गुप्ता, अंकित साकेत और सुरेश साहू (निवासी—मनगवां क्षेत्र) को हिरासत में लेकर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि, जांच के दौरान सामने आए दस्तावेजों ने कई चौंकाने वाले सवाल खड़े कर दिए।

Read More जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग

पंचायत पत्राचार पर सवाल
जांच में सामने आया कि मऊगंज जिले की आमोखर ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा 26 जनवरी को एक पत्र जारी कर रीवा जिले की तिवरीगवां पंचायत से 70 गौवंशों की मांग की गई थी। सबसे हैरानी की बात यह है कि जब तिवरीगवां पंचायत के सरपंच से संपर्क किया गया, तो उन्होंने किसी भी प्रकार के पत्राचार से पूरी तरह इनकार कर दिया। सवाल उठता है कि एक पंचायत का सरपंच दूसरे जिले की पंचायत के पशुओं को लेकर पत्र कैसे जारी कर सकता है, वह भी बिना संबंधित पंचायत की जानकारी के?Mauganj-1

Read More Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के शहरों में खिला ‘कमल’, 309 निकायों में BJP का दबदबा; कांग्रेस 103 पर, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम

गौशाला की क्षमता पर भी संदेह
सूत्रों के मुताबिक, आमोखर गौशाला की क्षमता लगभग 400 पशुओं की है, जबकि वहां पहले से ही 500 से अधिक गौवंश मौजूद हैं। ऐसे में दूसरे जिले से अतिरिक्त पशु लाने का औचित्य क्या है? यही कारण है कि पूरा मामला गौ-सेवा नहीं, बल्कि संगठित गौ-तस्करी की ओर इशारा कर रहा है।

पुराने पत्र दिखाकर बचाव की कोशिश
आरोपियों द्वारा बचाव में रीवा जिला प्रशासन का कुछ माह पुराना पत्र भी प्रस्तुत किया गया, जिसका मौजूदा परिवहन और जब्ती से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं पाया गया। इससे संदेह और गहरा गया है कि कागजी औपचारिकताओं का इस्तेमाल ढाल के रूप में किया जा रहा था।

कार्रवाई सीमित, जांच पर निगाहें
ग्रामीणों आशुतोष मिश्रा और गोलू गौतम की सजगता से एक संभावित बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। बावजूद इसके, अब तक की कार्रवाई केवल पशु क्रूरता की धाराओं तक सीमित नजर आ रही है। प्रश्न यह है कि क्या कागजी विसंगतियों की विस्तृत जांच होगी? क्या बिना अधिकार क्षेत्र के पत्र जारी करने वाले सरपंचों पर कार्रवाई होगी?

क्या इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पुलिस पहुंचेगी?
फिलहाल, एसडीओपी सचि पाठक ने पूरे मामले में वैधानिक और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। लेकिन यह मामला अब केवल गौवंशों की क्रूरता का नहीं, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और पंचायत प्रणाली की पारदर्शिता की भी परीक्षा बन चुका है।

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध के विस्थापन फंड में 18 करोड़ की गड़बड़ी , क्या कार्यपालन अभियंताओं और लेखाधिकारियों पर गिरेगी गाज 
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO