मालवीय नगर अग्निकांड: होटल मालिक 4 दिन की पुलिस कस्टडी में, मैनेजर की तलाश जारी

मालवीय नगर अग्निकांड: होटल मालिक 4 दिन की पुलिस कस्टडी में, मैनेजर की तलाश जारी

नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर साकेत कोर्ट में पेश किया है। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। वहीं होटल का मैनेजर जय मिश्रा अब भी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल ने पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने भी घटना की विस्तृत जांच और जिम्मेदारी तय करने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया है, जो निर्धारित समय सीमा में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री घायलों का हालचाल जानने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।WhatsApp-Image-2026-06-04-at-12.48.51-PM-1780567866996

Read More ट्रेन में सफर बना मुसीबत! AC कोच में चूहों का आतंक, 5 महीने की बच्ची को बचाने मां ने लगाया बेडशीट का जुगाड़; Sleeper में कॉकरोच

प्रारंभिक जांच में होटल की सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन मानकों को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस अब होटल संचालन, सुरक्षा इंतजामों और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसे के पीछे लापरवाही का स्तर कितना गंभीर था।

Read More Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 11 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। इस दर्दनाक हादसे ने राजधानी में होटल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।

Latest News

Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी