मुंगेली के लाइफ लाइन अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, निरीक्षण में मिली कई खामियां, प्रबंधन को नोटिस जारी

मुंगेली के लाइफ लाइन अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, निरीक्षण में मिली कई खामियां, प्रबंधन को नोटिस जारी

मुंगेली: मुंगेली जिला मुख्यालय स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की औचक जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. शीला साहा ने विभागीय टीम के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया और खामियां मिलने पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर आयुष्मान योजना के तहत भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर उपचार एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान आयुष्मान भारत योजना से जुड़े सूचना बोर्ड, आरक्षित बेडों का चिन्हांकन, लाइसेंस संबंधी दस्तावेज और अस्पताल संचालन के कई मानकों में कमियां पाई गईं। साथ ही मरीजों से मिले फीडबैक के आधार पर योजना के नियमों के बेहतर पालन और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

Read More जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा

सीएमएचओ डॉ. शीला साहा ने स्पष्ट कहा कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और पूरी तरह नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। किसी भी अस्पताल द्वारा नियमों की अनदेखी या मरीजों के अधिकारों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रशांत ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Read More आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली

Latest News

एक्सक्लूसिव: जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा फर्जीवाड़ा, अफसरों ने खुद ही बदल दिए अपनी गोपनीय चरित्रावली (ACR) के रिकॉर्ड एक्सक्लूसिव: जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा फर्जीवाड़ा, अफसरों ने खुद ही बदल दिए अपनी गोपनीय चरित्रावली (ACR) के रिकॉर्ड
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश स्थापना से विसर्जन तक ऐसे चलेगा 10 दिन का गणेशोत्सव, जानें पूजा और परंपराएं
सिस्टम के छेद - कमीशन के बंगलों से लेकर सट्टेबाजों की सरपरस्ती तक
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस