भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप, STF की रेड में पकड़ा गया TMC विधायक दिलीप मंडल

भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप, STF की रेड में पकड़ा गया TMC विधायक दिलीप मंडल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल देखने को मिला है। भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित रूप से धमकी देने के आरोप में फरार चल रहे तृणमूल कांग्रेस विधायक दिलीप मंडल को आखिरकार बंगाल पुलिस ने ओडिशा के पुरी से गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और डायमंड हार्बर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विधायक को एक होटल से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

पूरा मामला उस वायरल वीडियो से जुड़ा है जिसमें दिलीप मंडल कथित तौर पर भाजपा समर्थकों को खुलेआम चेतावनी देते नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। 14 मई को पुलिस ने पैलान स्थित विधायक के बंगले पर दबिश भी दी थी, लेकिन उससे पहले ही वे फरार हो गए थे और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि विधायक पुरी के एक नामी होटल में छिपे हुए हैं। इसके बाद STF की टीम ने ओडिशा पहुंचकर होटल के रिकॉर्ड खंगाले और पहचान पक्की होने के बाद कमरे में छापा मारकर उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक ने अदालत से राहत पाने की कोशिश भी की थी, लेकिन कानूनी सुरक्षा मिलने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

Read More साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब

इस मामले में दिलीप मंडल के परिवार पर भी पहले से पुलिस का शिकंजा कस चुका है। उनके बेटे अर्घ्य मंडल को इलाके में अशांति फैलाने और अवैध हथियार रखने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कार्रवाई बंगाल की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और बढ़ते टकराव का संकेत है। फिलहाल, पुलिस विधायक से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे कई अहम खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Read More गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड

Latest News

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा