CG NEWS: अस्पताल में नशे में ड्यूटी करता मिला डॉक्टर, मरीज के परिजनों से विवाद का VIDEO वायरल

CG NEWS: अस्पताल में नशे में ड्यूटी करता मिला डॉक्टर, मरीज के परिजनों से विवाद का VIDEO वायरल

कोंडागांव: कोंडागांव जिले के केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक डॉक्टर का कथित तौर पर शराब के नशे में ड्यूटी करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मरीज के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है।

मरीज के बेटे वसीम मेमन ने बताया कि वह अपने बीमार पिता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शैलेंद्र भोयर ने इलाज करने से इनकार कर दिया और विरोध करने पर परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायत के अनुसार डॉक्टर ने गुस्से में हाथ उठाने की भी कोशिश की, जिसके बाद मामले की जानकारी अधिकारियों और स्थानीय मीडिया को दी गई।

घटना की सूचना मिलने पर जब पत्रकार अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर का व्यवहार उनके प्रति भी आक्रामक बताया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Read More बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी

अस्पताल की स्टाफ नर्स कांति मंडावी ने दावा किया कि डॉक्टर भोयर के खिलाफ पहले भी शराब के नशे में ड्यूटी करने की शिकायतें मिल चुकी हैं। उनका कहना है कि कई बार समझाइश और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इससे पहले भी मरीजों और उनके परिजनों के साथ विवाद की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Read More Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार

केशकाल बीएमओ डॉ. डीके बिसेन ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ पूर्व में भी शिकायतें मिली थीं और नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि ताजा घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विभागीय स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Latest News

बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने जाने से चंद सेकेंड पहले महिला को बचाया; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने जाने से चंद सेकेंड पहले महिला को बचाया; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
जेल के बाहर नशे का खेल? मंगौड़ी सेंटर से गांजा, नशीली गोलियां और 72 हजार की नकदी बरामदगी का दावा
अफसरों को करोड़ों का पेट्रोल, जनता बेबस: छत्तीसगढ़ में सरकारी बस सेवा की मांग फिर तेज
हाईवे पर स्टंट और सड़क पर बर्थडे: कोर्ट ने कहा- अब गाइडलाइन जरूरी, पुलिस की कार्रवाई सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित 
वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश