झारखंड में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी के 15 वैगन पटरी से उतरे, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

झारखंड में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी के 15 वैगन पटरी से उतरे, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

धनबाद। झारखंड के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत राजहरा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, डायवर्जन के दौरान मालगाड़ी के 15 वैगन पटरी से उतर गए। हादसे में रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन और पोल को भी नुकसान पहुंचा, जिससे रेल यातायात प्रभावित हो गया।

जानकारी के मुताबिक, तीन इंजन और 116 वैगनों वाली यह लंबी मालगाड़ी एसएलसीएस साइडिंग से रवाना हुई थी। राजहरा स्टेशन के समीप लाइन बदलने की प्रक्रिया के दौरान वैगन पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने राहत एवं बचाव दल को मौके पर भेज दिया और बहाली कार्य शुरू कर दिया।

रेलवे ने ट्रैक को जल्द से जल्द चालू करने के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन, क्रेन और भारी मशीनरी तैनात की है। इंजीनियरिंग और तकनीकी टीम लगातार क्षतिग्रस्त वैगनों को हटाने तथा ट्रैक और विद्युत व्यवस्था को बहाल करने में जुटी हुई है।

Read More NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं

इस दुर्घटना का असर यात्री ट्रेनों पर भी पड़ा है। बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर और रांची-सासाराम एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ अन्य ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और बहाली कार्य पूरा होने के बाद स्थिति सामान्य की जाएगी।

Read More बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़

Latest News

हाईवा से करता था वायर चोरी, 30 हजार के माल सहित आरोपी गिरफ्तार हाईवा से करता था वायर चोरी, 30 हजार के माल सहित आरोपी गिरफ्तार
जब सिस्टम नहीं बना सका रास्ता, ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान! चंदा जुटाया, श्रमदान किया और बना डाला आवागमन का रास्ता
दुर्ग-गोंदिया-नागपुर रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षित रेल परिचालन पर दिया जोर
बारिश ने खोल दी सड़क की पोल! नरदहा में गड्ढे बने आफत, बार-बार की मरम्मत से ग्रामीण परेशान
100 का प्रावधान, 345 आबादी पट्टे बांटने का दावा! आरंग की दरबा पंचायत में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग
डिलीवरी बॉय को घेरा, थप्पड़-मुक्के बरसाए… दुर्ग में मारपीट का VIDEO वायरल, कांग्रेस नेता पर आरोप, FIR दर्ज
7,200mAh बैटरी के साथ iQOO का धांसू 5G फोन लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 44W चार्जिंग; कीमत ₹28,999
Cancer Cases in India: भारतीय पुरुषों में इन 4 कैंसर का खतरा ज्यादा, AIIMS डॉक्टर ने बताए प्रमुख कारण और चेतावनी संकेत
बिलासपुर: मैरिज हॉल व रिसॉर्ट की गाड़ियां सड़क पर, रोजाना जाम से जूझ रहे लोग
एक्सक्लूसिव: जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा फर्जीवाड़ा, अफसरों ने खुद ही बदल दिए अपनी गोपनीय चरित्रावली (ACR) के रिकॉर्ड
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश स्थापना से विसर्जन तक ऐसे चलेगा 10 दिन का गणेशोत्सव, जानें पूजा और परंपराएं
सिस्टम के छेद - कमीशन के बंगलों से लेकर सट्टेबाजों की सरपरस्ती तक