गोरखपुर जंक्शन पर अफरा-तफरी! प्लेटफार्म 3-4 पर एक साथ दो ट्रेनों के आने से भगदड़

गोरखपुर जंक्शन पर अफरा-तफरी! प्लेटफार्म 3-4 पर एक साथ दो ट्रेनों के आने से भगदड़

गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर एक साथ दो ट्रेनों के आने से भारी भगदड़ की स्थिति बन गई। पूर्व वाला फुट ओवरब्रिज (एफओबी) लगभग आधे घंटे तक जाम रहा। दिल्ली जा रही क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस पकड़ने के लिए दर्जनों यात्री जान जोखिम में डालकर पटरियों पर उतर गए।

यात्रियों ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर चार पर मौर्य एक्सप्रेस शाम 04:40 बजे लगी थी। लोग उतरकर एफओबी से बाहर निकल रहे थे, लेकिन भीड़ इतनी बढ़ गई कि पैरों रखने की जगह नहीं बची। इसी बीच प्लेटफार्म नंबर तीन पर दरभंगा-दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस (02569) पहुंच गई।

भीड़ और अफरातफरी के चलते बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे परेशान हो उठे। यात्रियों ने एफओबी पर जगह न मिलने के कारण कई रेल लाइनों पर उतरकर ट्रेन पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान कई लोग चोटिल भी हुए।

Read More सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस

क्लोन एक्सप्रेस शाम 05:08 बजे रवाना हुई तो स्थिति नियंत्रण में आई। यात्रियों ने यह भी बताया कि प्लेटफार्मों पर लगे डिस्प्ले बोर्ड भ्रमित करने वाले हैं। मौर्य एक्सप्रेस 04:15 बजे रवाना होने के बाद भी बोर्ड पर उसके आगमन और रवाना होने की जानकारी बनी हुई थी, जिससे यात्रियों को समझ नहीं आया कि कौन सी ट्रेन आ रही है या जा रही है।

Read More 9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गोरखपुर जंक्शन का मुख्य फुट ओवरब्रिज टूट चुका है, जिससे प्लेटफार्मों पर भीड़ और खतरा बढ़ गया है। निर्माणाधीन एफओबी की कार्य गति इतनी धीमी है कि अनुमान है कि पांच साल में भी निर्माण पूरा नहीं हो पाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि रेलवे प्रशासन की यह उदासीनता किसी भी समय भारी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार