मणिपुर में फिर भड़की जातीय हिंसा: उखरुल में नागा-कुकी संघर्ष में 3 की मौत, कई घायल, इलाके में तनाव चरम पर

मणिपुर में फिर भड़की जातीय हिंसा: उखरुल में नागा-कुकी संघर्ष में 3 की मौत, कई घायल, इलाके में तनाव चरम पर

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर एक बार फिर जातीय हिंसा की आग में झुलसता नजर आ रहा है। उखरुल जिला में तड़के हुई दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक तांगखुल नागा और दो कुकी-जो समुदाय के सदस्य शामिल हैं। घटनाओं के बाद पूरे इलाके में तनाव गहरा गया है और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

पहली घटना सिनाकेइथेई गांव के पास सामने आई, जहां गश्त पर तैनात एक नागा ग्राम रक्षक पर घात लगाकर हमला किया गया। स्थानीय संगठनों का आरोप है कि सशस्त्र कुकी उग्रवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर, मुल्लम गांव के पास दो कुकी-जो युवकों के शव बरामद हुए, जिससे हिंसा का दायरा और बढ़ गया।

दोनों समुदायों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कुकी संगठनों का दावा है कि तांगखुल नागा समूहों ने उनके गांवों पर हमला किया, जिसमें घरों को आग के हवाले किया गया और कई लोग घायल हुए। वहीं नागा पक्ष इन आरोपों को खारिज कर रहा है और उल्टा हमले का जिम्मेदार कुकी समूहों को ठहरा रहा है। इस टकराव ने क्षेत्र में अविश्वास और असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है।

Read More NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं

इस बीच, NSCN (Isak-Muivah) से जुड़े एक धड़े ने भी बड़ा दावा किया है कि उसने सीमा पार से आए कुछ संदिग्ध उग्रवादियों को मार गिराया है। हालांकि, इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो और तस्वीरों को लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद बना हुआ है, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई है।

Read More सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल

गौरतलब है कि उखरुल क्षेत्र मुख्य रूप से तांगखुल नागा बहुल है, लेकिन यहां कुकी-जो समुदाय की भी उपस्थिति है। फरवरी 2026 से दोनों समुदायों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है, जो अब हिंसक झड़पों में बदलता जा रहा है। प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं, लेकिन स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है और किसी भी समय हालात बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

Latest News

बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी
मृतकों से अपात्रों तक… महतारी वंदन में बड़ी सफाई! 5,925 नाम हटे, अब 5,600 महिलाओं के दस्तावेजों की होगी पड़ताल
बीजापुर के जंगलों में CRPF का बड़ा ऑपरेशन! 14 नक्सल डंप ध्वस्त, IED-डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद