दुर्ग में खौफनाक कांड: कॉन्स्टेबल की पत्नी पर 18 और मासूम बेटे पर 14 वार, घर में घुसकर महिला ने मचाया कत्लेआम

दुर्ग में खौफनाक कांड: कॉन्स्टेबल की पत्नी पर 18 और मासूम बेटे पर 14 वार, घर में घुसकर महिला ने मचाया कत्लेआम

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके मासूम बेटे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में महिला और 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं है। वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

घटना सुपेला थाना क्षेत्र स्थित STF कॉलोनी की है, जहां आरोपी महिला ने धारदार हथियार से निर्ममता की हदें पार कर दीं। जानकारी के मुताबिक, मृतिका पर करीब 18 बार और बच्चे पर 14 बार चाकू से वार किए गए। घटना के वक्त घर में मौजूद दोनों बेटियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई, एक ने बाथरूम में छिपकर खुद को सुरक्षित रखा, जबकि दूसरी ने बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना दी।comp-113_1777103706

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला का परिवार से पहले से परिचय था और वह एक दिन पहले भी घर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के जरिए उसका संपर्क आरक्षक से हुआ था, जिसके बाद यह विवादित संबंध सामने आया। घटना वाले दिन सुबह वह फिर घर पहुंची और कुछ ही समय में यह खूनी वारदात अंजाम दे दी।

Read More रिश्तों का डरावना चेहरा: चाचा ने 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में फेंका, इलाज के दौरान मौत

घटना के दौरान मां ने अपनी बेटियों को बचाने की कोशिश करते हुए खुद हमलावर को रोकने का प्रयास किया, जिससे बच्चियों को भागने का मौका मिल सका। पड़ोसियों की तत्परता से आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया और उसके पास से हथियार बरामद किया गया। इस बीच, घायल मां और बेटे को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।f66f3557-e9fc-490f-9061-c2ff1ca584df-1_1777103825

Read More म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है, जिसमें आपसी संबंध और संभावित कारण शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह एक जटिल और संवेदनशील मामला है, जिसकी तह तक पहुंचने के लिए विस्तृत पूछताछ और साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है।

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल