नकली ‘माउनजारो’ इंजेक्शन का बड़ा खेल बेनकाब: भारी छूट के लालच से देशभर में नेटवर्क फैलाने की साजिश

नकली ‘माउनजारो’ इंजेक्शन का बड़ा खेल बेनकाब: भारी छूट के लालच से देशभर में नेटवर्क फैलाने की साजिश

गुरुग्राम: हाई-वैल्यू एंटी-डायबिटिक इंजेक्शन के नाम पर नकली दवाओं का बड़ा नेटवर्क खड़ा करने की साजिश का खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी अवि शर्मा कथित तौर पर नकली “माउनजारो” इंजेक्शन को बाजार में उतारकर देशभर में सप्लाई चेन तैयार करने की कोशिश कर रहा था। जांच में सामने आया है कि वह 27–28 हजार रुपये कीमत वाले इंजेक्शन पर 28% तक की छूट देकर ग्राहकों और डीलरों को आकर्षित कर रहा था, जबकि अधिकृत कंपनियां आमतौर पर 10% तक ही डिस्काउंट देती हैं।

पुलिस और जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में सेक्टर-29 इलाके से संदिग्ध इंजेक्शनों की खेप बरामद की गई थी। आरोपी फिलहाल रिमांड पर है और पूछताछ में उसने कई राज्यों के कारोबारियों से संपर्क करने की बात कबूली है। अधिकारियों के अनुसार, यह जांच की जा रही है कि बिना वैध लाइसेंस के इतने बड़े स्तर पर सप्लाई नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कैसे की जा रही थी और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका हो सकती है।

गौरतलब है कि गुरुग्राम में पिछले कुछ वर्षों में नकली दवाओं के कई बड़े मामले सामने आ चुके हैं, जिससे दवा बाजार की निगरानी पर सवाल खड़े हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि महंगे और तेजी से बिकने वाले इंजेक्शनों की मांग का फायदा उठाकर ऐसे गिरोह सक्रिय हो रहे हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं।

Read More ‘हर जगह मुझे टॉर्चर किया जा रहा…’ विवादों में रही नाबालिग का नया वीडियो वायरल, PM मोदी पर फिर टिप्पणी का दावा, देखे वीडियो

Latest News

शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना  शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी
मृतकों से अपात्रों तक… महतारी वंदन में बड़ी सफाई! 5,925 नाम हटे, अब 5,600 महिलाओं के दस्तावेजों की होगी पड़ताल
बीजापुर के जंगलों में CRPF का बड़ा ऑपरेशन! 14 नक्सल डंप ध्वस्त, IED-डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद
सिस्टम की नाकामी पर बच्चों-ग्रामीणों का श्रमदान भारी! 8 लाख मंजूर, अधूरा स्कूल भवन छोड़ गया ठेकेदार… अब खुद बना रहे पढ़ने लायक जगह
सरकारी कर्मचारियों के निलंबन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आखिर क्यों खारिज किया सिंगल बेंच का आदेश?