बंगाल में वोटिंग के दौरान बवाल: मुर्शिदाबाद में बमबाजी के बीच हुमायूं कबीर का विरोध, TMC कार्यकर्ताओं से तीखी झड़प, देखे वीडियो

बंगाल में वोटिंग के दौरान बवाल: मुर्शिदाबाद में बमबाजी के बीच हुमायूं कबीर का विरोध, TMC कार्यकर्ताओं से तीखी झड़प, देखे वीडियो

मुर्शिदाबाद: विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के दौरान राज्य के कई हिस्सों से तनाव और झड़प की खबरें सामने आई हैं। मुर्शिदाबाद जिले के नौदा क्षेत्र में मतदान से पहले कथित रूप से देशी बम फेंके जाने की घटना ने माहौल को और अधिक संवेदनशील बना दिया। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, जिसके बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे हुमायूं कबीर को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। भीड़ ने उनके खिलाफ नारेबाजी की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली। हालात बिगड़ते देख सुरक्षाबलों ने हस्तक्षेप करते हुए कबीर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

हुमायूं कबीर ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए TMC पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया, वहीं दूसरी ओर TMC कार्यकर्ताओं ने उन पर विपक्षी दलों के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए। कबीर ने यह भी दावा किया कि उनके उम्मीदवारों को चुनाव से हटाने के लिए रिश्वत की पेशकश की गई। इन आरोपों के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।

Read More BRICS से पहले दिल्ली में खलबली, SFJ समर्थित नारे लिखने का आरोप; पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड समेत 3 को दबोचा

उधर, सिलीगुड़ी में भी TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आई है। संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। चुनाव आयोग और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि राज्य में आगे के चरणों के मतदान और 4 मई को होने वाली मतगणना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी