हॉलीडे पैकेज का झांसा देकर लाखों की ठगी: रायपुर में ट्रैवल एजेंसी बंद कर संचालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

हॉलीडे पैकेज का झांसा देकर लाखों की ठगी: रायपुर में ट्रैवल एजेंसी बंद कर संचालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर: राजधानी रायपुर में ट्रैवल एजेंसी के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहां आकर्षक हॉलीडे पैकेज का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। शिकायत के मुताबिक, एक निजी ट्रेवल कंपनी के संचालक ने करीब 2.94 लाख रुपये एडवांस लेने के बाद अपना ऑफिस बंद कर दिया और फरार हो गया। मामला सामने आने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

पीड़ित महेश सिंह राजपूत ने आरोप लगाया है कि आरोपी नागेश कुमार ने शहर के एक प्रमुख मॉल में संचालित अपनी ट्रेवल एजेंसी के जरिए देश-विदेश घूमने के आकर्षक पैकेज ऑफर किए थे। भरोसा जीतने के बाद उसने मोटी रकम एडवांस में ले ली, लेकिन न तो कोई बुकिंग की गई और न ही कोई यात्रा सेवा उपलब्ध कराई गई। कुछ ही दिनों में एजेंसी का दफ्तर बंद मिला और आरोपी संपर्क से पूरी तरह गायब हो गया, जिससे ठगी का खुलासा हुआ।

पुलिस जांच में यह भी सामने आ रहा है कि आरोपी ने इसी तरह कई अन्य लोगों को भी निशाना बनाया हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ट्रैवल पैकेज में निवेश करने से पहले एजेंसी की विश्वसनीयता और दस्तावेजों की पूरी जांच जरूर करें, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

Read More CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल