गर्मी का डबल अटैक: एल नीनो की दस्तक से तापमान होगा बेकाबू, बारिश पर भी असर तय, WMO का अलर्ट

गर्मी का डबल अटैक: एल नीनो की दस्तक से तापमान होगा बेकाबू, बारिश पर भी असर तय, WMO का अलर्ट

नई दिल्ली। वैश्विक मौसम एजेंसी World Meteorological Organization (WMO) ने आने वाले महीनों को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, एल नीनो की स्थिति अब पहले के अनुमान से कहीं जल्दी विकसित हो सकती है और इसका असर मई से ही दिखने लगेगा। इसका सीधा प्रभाव भारत समेत दक्षिण एशिया के मौसम पर पड़ेगा, जहां तापमान में तेज बढ़ोतरी और बारिश के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल सकता है।

एल नीनो एक जटिल जलवायु घटना है, जो हर 2 से 7 साल में सक्रिय होती है और करीब एक साल तक प्रभाव डालती है। इस दौरान प्रशांत महासागर के सतही तापमान में असामान्य वृद्धि होती है, जिससे वैश्विक स्तर पर गर्मी बढ़ जाती है। India Meteorological Department (IMD) पहले ही इस साल सामान्य से कम बारिश की आशंका जता चुका है, ऐसे में एल नीनो का जल्दी आना चिंता को और गहरा कर रहा है।

डब्ल्यूएमओ के मुताबिक, मई से जुलाई के बीच जमीन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे हीटवेव जैसी स्थितियां और गंभीर हो सकती हैं। इसका असर केवल मौसम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कृषि उत्पादन, जल संसाधन, बिजली की मांग और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते तैयारी नहीं की गई तो कई क्षेत्रों में सूखे जैसे हालात बन सकते हैं।

Read More कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

चिंता की एक और बड़ी वजह हिमालयी क्षेत्र की स्थिति है। रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू कुश हिमालय में इस साल बर्फबारी सामान्य से लगभग 27.8% कम दर्ज की गई है, जो पिछले दो दशकों में सबसे कम है। इससे नदियों के जलस्तर पर असर पड़ सकता है और करोड़ों लोगों की जल सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। ऐसे में विशेषज्ञों ने सरकारों और एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहते हुए रणनीतिक तैयारी करने की सलाह दी है।

Read More तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल