Delhi में IRS अधिकारी की बेटी की रेप के बाद हत्या, चार्जर के तार से गला घोंटने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। New Delhi के Amar Colony इलाके में एक सनसनीखेज वारदात ने राजधानी को झकझोर दिया है। एक वरिष्ठ IRS Officer की 22 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई, जहां प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
जांच के शुरुआती चरण में सामने आया है कि युवती की हत्या गला घोंटकर की गई, जिसमें मोबाइल चार्जर के तार का इस्तेमाल होने की आशंका है। परिजनों ने शक जताया है कि इस वारदात में एक पूर्व घरेलू सहायक शामिल हो सकता है, जिसे कुछ समय पहले काम से हटाया गया था। Delhi Police ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके।
Edited By: मनीशंकर पांडेय
Related Posts
Latest News
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
