सट्टेबाजी का हाई-प्रोफाइल खेल खत्म? रायपुर में बाबू खेमानी पर शिकंजा, संपत्तियों और बैंक खातों की जांच शुरू

सट्टेबाजी का हाई-प्रोफाइल खेल खत्म? रायपुर में बाबू खेमानी पर शिकंजा, संपत्तियों और बैंक खातों की जांच शुरू

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कथित सटोरिया बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान करोड़ों रुपये की संपत्ति, कई लग्जरी वाहन और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के सबूत सामने आए हैं। कार्रवाई के लिए करीब 10 टीमों को तैनात किया गया, जिन्होंने शहर के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

छापेमारी के दौरान आमानाका स्थित आवास से पांच महंगी कारें (जिनमें बीएमडब्ल्यू और अन्य प्रीमियम मॉडल शामिल हैं) बरामद की गईं। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में संपत्तियों का भी खुलासा हुआ, जिनमें व्यावसायिक प्रतिष्ठान और जमीन शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी और उसके सहयोगियों ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने के लिए कई फर्जी आईडी और म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल किया, जिससे बड़े पैमाने पर लेन-देन को अंजाम दिया गया।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी का नेटवर्क केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं था, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए इसे व्यापक रूप दिया गया था। पुलिस अब बैंक खातों के ट्रांजेक्शन, डिजिटल रिकॉर्ड और जुड़े लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट के तार किन-किन शहरों या राज्यों तक जुड़े हुए हैं।

Read More Teacher’s Day 2026: CM साय का शिक्षकों से भावुक आग्रह- ‘हर बच्चे की क्षमता पहचानिए, जो पीछे रह गया उसका हाथ थामिए’

मामले में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर खुद को इन्फ्लुएंसर के तौर पर पेश करता था और उसके कई वीडियो विवादों में रहे हैं। पुलिस अब उसके संपर्कों और संभावित सहयोगियों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कड़ी साबित होगी और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल