ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी होगी जब्त: रायपुर में सख्त अभियान, घर-घर पहुंच रही ट्रैफिक पुलिस

ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी होगी जब्त: रायपुर में सख्त अभियान, घर-घर पहुंच रही ट्रैफिक पुलिस

रायपुर: राजधानी रायपुर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब कड़ा रुख अपनाया गया है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन वाहन मालिकों के ई-चालान लंबे समय से लंबित हैं और उन्होंने अब तक भुगतान नहीं किया है, उनके वाहनों को जब्त किया जा सकता है। हाल ही में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सिर्फ दो दिनों में 135 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिन पर कुल मिलाकर डेढ़ लाख रुपये से अधिक का बकाया चालान पाया गया।

शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए आधुनिक CCTV कैमरों ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर निगरानी को और सख्त बना दिया है। इन हाई-टेक सिस्टम के जरिए रेड लाइट जंप, ओवरस्पीडिंग और अन्य नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान कर स्वचालित रूप से ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। इसके चलते अब नियमों से बच निकलना आसान नहीं रह गया है।image-2026-04-24t200643061_1777041388

यह सख्त अभियान पुलिस उपायुक्त (यातायात) विकास कुमार के निर्देश पर शुरू किया गया है, जिसमें विशेष रूप से उन मामलों पर फोकस किया जा रहा है जो न्यायालय में लंबित हैं या जिनका भुगतान अब तक नहीं किया गया है। यातायात पुलिस की टीमें अब वाहन मालिकों के पते पर जाकर नोटिस भी जारी कर रही हैं, ताकि उन्हें समय रहते चेतावनी दी जा सके।whatsapp-image-2025-03-15-at-91403-pm1742122411_1777041518

Read More ‘अब और नहीं!’ 3 साल से जर्जर सड़क पर भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने NH-53 पर लगा दिया जाम

यातायात विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नोटिस मिलने के बाद भी अगर चालान का भुगतान नहीं किया गया, तो वाहन जब्ती की कार्रवाई तय है। सहायक पुलिस आयुक्त गुरजीत सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमित रूप से अपने ई-चालान की स्थिति जांचें और बकाया राशि तुरंत जमा करें, क्योंकि आने वाले दिनों में यह अभियान और अधिक तेज और व्यापक होने वाला है।  

Read More बिलासपुर में संदिग्ध दस्तावेजों पर पुलिस का शिकंजा, 23 लोगों को भेजा रायपुर होल्डिंग सेंटर; पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम

Latest News

बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी
मृतकों से अपात्रों तक… महतारी वंदन में बड़ी सफाई! 5,925 नाम हटे, अब 5,600 महिलाओं के दस्तावेजों की होगी पड़ताल
बीजापुर के जंगलों में CRPF का बड़ा ऑपरेशन! 14 नक्सल डंप ध्वस्त, IED-डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद