टीवी की दुनिया में बड़ा उलटफेर एनडीटीवी और ज़ी समेत 50 बड़े चैनलों ने सरेंडर किए लाइसेंस

टीवी की दुनिया में बड़ा उलटफेर एनडीटीवी और ज़ी समेत 50 बड़े चैनलों ने सरेंडर किए लाइसेंस

नई दिल्ली। भारत में टीवी देखने का अंदाज अब पूरी तरह बदल चुका है और इसका असर अब बड़े मीडिया घरानों की जेब पर दिखने लगा है। पिछले तीन सालों में देश के करीब 50 टीवी चैनलों ने अपने ब्रॉडकास्टिंग लाइसेंस सरकार को वापस कर दिए हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि एनडीटीवी जियोस्टार टीवी टुडे और ज़ी जैसे दिग्गजों ने अपने कई चैनलों को बंद करने का फैसला किया है। दर्शकों का मोबाइल और ओटीटी की तरफ बढ़ता झुकाव इस बड़े बदलाव की मुख्य वजह माना जा रहा है।

बड़े नामों ने भी खींचे हाथ
रिपोर्ट के मुताबिक जियोस्टार ने कलर्स उड़िया एमटीवी बीट्स और कॉमेडी सेंट्रल जैसे चैनलों के लाइसेंस लौटा दिए हैं। वहीं एबीपी नेटवर्क ने भारी खर्च और कम कमाई के चलते अपने एचडी न्यूज चैनल को बंद कर दिया है। एनडीटीवी ने भी अपने गुजराती चैनल का लाइसेंस वापस कर दिया है। ज़ी एंटरटेनमेंट ने भी अपने कुछ चैनलों को बंद कर पोर्टफोलियो छोटा किया है। जानकारों का कहना है कि यह कोई अचानक आया संकट नहीं है बल्कि कंपनियों का घाटे से बचने के लिए लिया गया एक सोचा समझा फैसला है।

अब मोबाइल और इंटरनेट का है जमाना
शहरों में रहने वाले लोग अब टीवी के बजाय नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ज्यादा समय बिता रहे हैं। वहीं गांवों और मध्यम वर्गीय परिवारों में डीडी फ्री डिश की लोकप्रियता ने निजी डीटीएच कंपनियों की कमर तोड़ दी है। क्रिसिल की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि निजी डीटीएच कंपनियों के ग्राहकों की संख्या लगातार घट रही है। साल 2019 में जहां 7 करोड़ से ज्यादा लोग डीटीएच इस्तेमाल करते थे अब यह आंकड़ा गिरकर 5 करोड़ के आसपास पहुंचने वाला है।

Read More Vatika Group Money Laundering Case: ED ने मांगे थे 7 दिन, कोर्ट ने मंजूर किए सिर्फ 3; भल्ला बंधुओं की रिमांड बढ़ी

लागत का बोझ और विज्ञापनों की कमी
मीडिया विशेषज्ञों ने बताया कि एक चैनल को चलाने का खर्च बहुत ज्यादा होता है जबकि विज्ञापनों से होने वाली कमाई अब डिजिटल की तरफ मुड़ गई है। सोनी की पैरेंट कंपनी कलवर मैक्स एंटरटेनमेंट ने भी 26 परमिशन वापस की हैं जिसे कंपनी के कामकाज में बदलाव का हिस्सा माना जा रहा है। आने वाले समय में टीवी इंडस्ट्री को खुद को बचाने के लिए नए डिजिटल तरीके अपनाने होंगे वरना लाइसेंस लौटाने वाले चैनलों की यह लिस्ट और लंबी हो सकती है।

Read More Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR

आंकड़ों से समझे..टीवी का गिरता बाजार

 * साल 2019 में डीटीएच ग्राहक 7.2 करोड़ थे
 * साल 2024 में यह घटकर 6.19 करोड़ रह गए
 * साल 2025 के अंत तक इनके 5.1 करोड़ से भी नीचे जाने का अनुमान है
 * टीवी चैनलों की विज्ञापन कमाई में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच