हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन: 900 से अधिक स्थानों पर छापेमारी, 156 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन: 900 से अधिक स्थानों पर छापेमारी, 156 आरोपी गिरफ्तार

पंचकूला। हरियाणा पुलिस ने राज्य भर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन’ के तहत शुक्रवार को एक साथ 900 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। इस व्यापक अभियान के दौरान पुलिस ने 156 आरोपियों को गिरफ्तार, 60 नई एफआईआर दर्ज कीं और 44 फरार व हिंसक अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। इसके अलावा, आर्म्स एक्ट के तहत आठ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

भारी मात्रा में नकदी और कीमती सामान जब्त
हरियाणा पुलिस के अनुसार, दादरी में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 किलोग्राम चांदी, 22 ग्राम सोना और लगभग 8 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए। इसके साथ ही एक कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। नूंह जिले में पुलिस ने 1.50 लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल जब्त की। राज्यभर में अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल 10,12,400 रुपये नकद बरामद किए। वहीं, एंटी-गैंबलिंग ऑपरेशन के तहत 90 हजार रुपये की नकदी भी जब्त की गई।

गुरुग्राम में 17 फरार आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 17 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। यहां 55 हॉटस्पॉट्स पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सात मोटरसाइकिल और एक स्कूटर भी जब्त किए गए। फरीदाबाद और सोनीपत जिलों में भी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने क्रमशः चार-चार हिंसक अपराधियों को गिरफ्तार किया।

Read More महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा

नशा और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई
एंटी-नारकोटिक्स अभियान के तहत फरीदाबाद से 3.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। अंबाला में पुलिस ने चार मोबाइल फोन, चांदी की चेन, अंगूठी, पायल और एक मोटरसाइकिल जब्त की, जबकि सोनीपत में एक बस और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। राज्यभर में अपराधों में प्रयुक्त कुल 11 मोटरसाइकिल, एक बस, एक स्कूटर और एक कार को जब्त किया गया है।

Read More Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल

अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद
अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3.87 किलोग्राम गांजा, 163 ग्राम हेरोइन, 22 ग्राम चरस, 52 बोतल विदेशी शराब, 399 बोतल देसी शराब और 50 लीटर अवैध शराब जब्त की। इसके अलावा, टेक्निकल एनालिसिस और इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सफीदों सिटी पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसे पूर्व में धारा 302 के एक हत्या मामले में जमानत मिली हुई थी।

पानीपत में इंडस्ट्रियल सेक्टर-29 और इसराना थाना पुलिस ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को अवैध शराब और नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच