हथियार तस्करी का भंडाफोड़: नालंदा में STF ने पकड़ा संगठित गिरोह, AK-47 और पिस्टल के साथ 153 कारतूस जब्त

हथियार तस्करी का भंडाफोड़: नालंदा में STF ने पकड़ा संगठित गिरोह, AK-47 और पिस्टल के साथ 153 कारतूस जब्त

नालंदा। बिहार में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लहेरी थाना क्षेत्र के सोहन कुआं मोहल्ले में की गई संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने हथियार तस्करी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन सगे भाई भी शामिल हैं।

बरामदगी में हथियारों की भारी खेप
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने जब्त किया:

  • AK-47 के 153 जिंदा कारतूस
  • 6 मैगजीन
  • 5 ‘मेड इन चाइना’ पिस्टल
  • एक स्कॉर्पियो वाहन

पुलिस के अनुसार झारखंड से आए तीनों सगे भाई लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और हत्या सहित संगीन मामलों में पहले जेल जा चुके हैं।

Read More CEC Protest: दिल्ली में फिर गरमाया सियासी माहौल, खड़गे के लंच के बाद Jantar Mantar कूच; राहुल गांधी का अगला प्लान क्या?

एसटीएफ और पुलिस की रणनीति से रंगे हाथों गिरफ्तारी
लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पूरी रणनीति के साथ छापेमारी की। फ्लैट में मौजूद सभी पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी पता चला कि जिस फ्लैट से हथियार बरामद हुए, उसे मुंगेर निवासी सौरभ झा ने किराए पर लिया था, और वहीं परवेज और झारखंड के तस्करों के बीच संपर्क का मुख्य सूत्रधार था।

Read More Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश

हथियार तस्करी के साथ रियल एस्टेट कारोबार का लिंक
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह केवल हथियार तस्करी में ही नहीं, बल्कि भूमि खरीद-बिक्री के कारोबार से भी जुड़े थे, ताकि अवैध धन को वैध दिखाया जा सके।

जांच जारी, नेटवर्क के अन्य सदस्य भी निशाने पर
पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की आपूर्ति कहां से हो रही थी और यह किस तक पहुंचाए जाने वाले थे। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने नेटवर्क के अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नालंदा और आसपास के जिलों में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच