अमरोहा अवैध खनन मामला: खनन माफिया का पीछा करते हुए एसडीएम की कार खाई में गिरी, महिला अफसर बाल-बाल बचीं

अमरोहा अवैध खनन मामला: खनन माफिया का पीछा करते हुए एसडीएम की कार खाई में गिरी, महिला अफसर बाल-बाल बचीं

अमरोहा। जिले में अवैध खनन लगातार बढ़ रहा है और खनन माफिया प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बुधवार को डंपर का पीछा कर रहीं एसडीएम नौगावां सादात, सुनीता सिंह की कार खाई में फंस गई। हादसे में महिला अफसर बाल-बाल बच गईं, जबकि खनन कारोबारी वाहन लेकर फरार हो गए। बाद में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

सुबह करीब 11 बजे, एसडीएम सुनीता सिंह को सूचना मिली कि पीलाकुंड और मखदूमपुर के बीच ईंट भट्टों के नजदीक अवैध खनन जारी है। इसमें डंपर, ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी मशीन का इस्तेमाल हो रहा था। सूचना पाकर एसडीएम ने मौके पर जाकर मिट्टी से भरे डंपर का पीछा शुरू किया।

हालांकि, चालक ने डंपर को तेजी से दौड़ाया और कच्चे रास्ते पर कट मारते हुए वाहन को खाई की ओर ले गया। इस दौरान एसडीएम की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा फंसी। गनीमत रही कि कार पलटी नहीं और एसडीएम सुरक्षित रहीं।

Read More दिल्ली में SIR पर सियासी संग्राम तेज, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में; 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

मौके पर तहसील के लेखपाल पहुंचे और क्रेन की मदद से गाड़ी को निकाला गया। एसडीएम ने खेत मालिकों या खनन कारोबारियों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी, लेकिन मामले की सूचना जिला खनन अधिकारी केबी सिंह को दे दी गई। खनन अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Read More INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक

एसडीएम सुनीता सिंह ने कहा, अवैध खनन की सूचना मिलने पर मौके पर डंपर को रोकने का प्रयास किया गया। कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई, लेकिन सुरक्षित रहीं। संबंधित मामले में जिला खनन अधिकारी को सूचित किया गया है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच