हवाई सफर बना सिरदर्द: कांग्रेस नेता की बेटी के 4.30 लाख के जेवर गायब, पुलिस और एयरपोर्ट प्रशासन जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते आये नजर

हवाई सफर बना सिरदर्द: कांग्रेस नेता की बेटी के 4.30 लाख के जेवर गायब, पुलिस और एयरपोर्ट प्रशासन जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते आये नजर

कानपुर। अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा के दौरान लाखों के जेवर गायब होने का एक गंभीर मामला सामने आया है। कांग्रेस महानगर कमेटी के महासचिव रमाकांत शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हवाई यात्रा के दौरान 4.30 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर चोरी हो गए, लेकिन न तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर रही है और न ही एयरपोर्ट प्रशासन जिम्मेदारी लेने को तैयार है।

पोलैंड से दिल्ली, फिर कानपुर, यहीं टूटी कड़ी
रमाकांत शर्मा के अनुसार, उनकी बेटी आस्था शर्मा दिसंबर माह में अपने पति के पास पोलैंड गई थीं। 23 जनवरी को वे हवाई यात्रा से पोलैंड से दिल्ली पहुंचीं, जहां यह जानकारी दी गई कि उनके तीनों चेक-इन बैग पोलैंड में ही छूट गए हैं। इस पर दिल्ली एयरपोर्ट पर शिकायत दर्ज कराई गई और आश्वासन दिया गया कि बैग मंगवाकर कानपुर एयरपोर्ट भेज दिए जाएंगे। इसके बाद आस्था शर्मा ट्रेन से कानपुर लौट आईं।

बैग मिले, लेकिन जेवर गायब
28 जनवरी को फोन आने पर रमाकांत शर्मा अपनी बेटी के बैग लेने कानपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां तीनों बैग सुपुर्द किए गए और प्राप्ति की औपचारिकता भी पूरी कराई गई। लेकिन घर पहुंचकर जब बैग खोले गए, तो सामने आया कि दो बैग से छेड़छाड़ की गई थी, और एक बैग में रखे 4.30 लाख रुपये के जेवर गायब थे।

Read More Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस

जिम्मेदारी से बचता सिस्टम?
परिवार का आरोप है कि जब वे इस चोरी की शिकायत दर्ज कराने एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया। दिल्ली संपर्क करने पर मामला फिर कानपुर एयरपोर्ट का बताया गया। इसके बाद गोविंद नगर और चकेरी थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया गया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

Read More Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?

एयरपोर्ट निदेशक का बयान
इस पूरे मामले पर कानपुर एयरपोर्ट निदेशक प्रदीप यादव का कहना है कि महिला यात्री को दिल्ली से भेजे गए तीनों बैग पूरी तरह सुरक्षित अवस्था में सुपुर्द किए गए थे। उन्होंने कहा कि यह मामला कानपुर एयरपोर्ट का नहीं है, इसलिए यहां शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती। यदि चोरी हुई है, तो संबंधित पक्ष पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा सकता है।

कई सवाल, कोई जवाब नहीं
इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा, लगेज हैंडलिंग सिस्टम और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जब बैग एक देश से दूसरे देश और फिर दूसरे शहर भेजे गए, तो चेन ऑफ कस्टडी किसके पास थी? यदि बैग से छेड़छाड़ हुई, तो सीसीटीवी और स्कैनिंग रिकॉर्ड की जांच क्यों नहीं?

पुलिस एफआईआर दर्ज करने से क्यों बच रही है?
फिलहाल, पीड़ित परिवार न्याय और कार्रवाई की मांग कर रहा है। लेकिन सवाल यही है, हवाई यात्रा के दौरान अगर लाखों की चोरी हो जाए और सिस्टम जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ ले, तो आम यात्री किसके भरोसे रहे?

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO