Accident News: बस और कार की भीषण टक्कर, चार की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

Accident News: बस और कार की भीषण टक्कर, चार की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर जिले में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। दसूहा मुख्य सड़क पर अड्डा दोसड़क के पास रोडवेज बस और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

तड़के हुआ हादसा, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त
यह दर्दनाक हादसा शनिवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के गगरेट क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। घायल को तुरंत इलाज के लिए होशियारपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विदेश जाने की तैयारी में निकले थे, रास्ते में छिन गई जिंदगी
विदेश जाने के सपने को साकार करने निकले थे, लेकिन मंज़िल तक पहुंचने से पहले ही किस्मत ने साथ छोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार नंबर HP-72-6869 में सवार सभी लोग अपने साथी को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने के लिए निकले थे। इस सफर में सवार सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, ब्रिज कुमार (38) पुत्र महिंदर कुमार और अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह, सभी चलेत गांव, दौलतपुर (हिमाचल प्रदेश) के निवासी थे। लेकिन यह यात्रा खुशियों की बजाय मातम में बदल गई और चार परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए उजड़ गईं।

Read More CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत

वे सभी अमृत कुमार को विदेश जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान अड्डा दोसड़क के पास दसूहा से होशियारपुर की ओर जा रही रोडवेज बस से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अमृत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी, परिजनों को दी गई सूचना
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

नए साल में भी थमे नहीं सड़क हादसे
गौरतलब है कि इससे पहले नए साल के दिन भी होशियारपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया था। गढ़शंकर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। यह हादसा बोरहा गांव में वाटर सप्लाई ऑफिस के पास हुआ था, जब चार लोग श्री आनंदपुर साहिब से गढ़शंकर की ओर बाइक से जा रहे थे।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच