नेशनल शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज पर 17 साल की महिला शूटर ने लगाए गंभीर यौन शोषण के आरोप, NRAI ने तुरंत किया सस्पेंड

नेशनल शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज पर 17 साल की महिला शूटर ने लगाए गंभीर यौन शोषण के आरोप, NRAI ने तुरंत किया सस्पेंड

नई दिल्ली: नेशनल शूटिंग जगत में बड़ा शॉक। 17 साल की महिला शूटर ने नेशनल कोच अंकुश भारद्वाज पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। FIR हरियाणा पुलिस में दर्ज कराई गई है, जिसमें बताया गया है कि यह घटना फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके के एक होटल में हुई, जहां कोच ने ‘परफॉर्मेंस रिव्यू’ का बहाना बनाकर पीड़िता के साथ आपराधिक कृत्य किया।

अंकुश भारद्वाज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके निशानेबाज और वर्तमान में मोहाली स्थित ‘साल्वो शूटिंग रेंज’ में प्रशिक्षक हैं। उनका करियर पहले भी विवादों से अछूता नहीं रहा; 2010 में जर्मनी के सुहल में हुए जूनियर टूर्नामेंट में उनका डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। उस समय बीटा-ब्लॉकर नामक प्रतिबंधित पदार्थ लेने के दोषी पाए जाने के बाद उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया था।

हालांकि उन्होंने 2012 में वापसी की और 2016 में हनोवर में भारत को 25 मीटर सेंटर-फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाने में योगदान दिया। निजी जीवन में वे दो बार की ओलंपियन शूटर अंजुम मौदगिल के पति हैं।

Read More अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल

अब इस गंभीर यौन शोषण मामले ने उनके करियर और प्रतिष्ठा को झकझोर दिया है। पीड़िता की मां का दावा है कि यह घटना अकेली नहीं है और कोच ने एक अन्य महिला शूटर के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया। NRAI ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अंकुश भारद्वाज को फौरन सस्पेंड कर दिया है और जांच जारी है। इस घटना ने न केवल निशानेबाजी जगत को शर्मसार किया है, बल्कि युवा एथलीटों की सुरक्षा और भरोसे पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।

Read More Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच