सचिन पायलट एक बार फिर से मुलाकात किया सोनिया गांधी से कहां साकारात्मक फैसला होगा

सचिन पायलट एक बार फिर से मुलाकात किया सोनिया गांधी से कहां साकारात्मक फैसला होगा

सचिन पायलट एक बार फिर से मुलाकात किया सोनिया गांधी से कहां साकारात्मक फैसला होगा नई दिल्ली : राजस्थान की कमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से छिन जाने की अटकलों के बीच गुरुवार को उनके प्रतिद्विंद्वी सचिन पायलट ने भी 10 जनपथ जाकर सोनिया गांधी से मुलाकात की। राजस्थान में सियासी घमासान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत […]

सचिन पायलट एक बार फिर से मुलाकात किया सोनिया गांधी से कहां साकारात्मक फैसला होगा

नई दिल्ली : राजस्थान की कमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से छिन जाने की अटकलों के बीच गुरुवार को उनके प्रतिद्विंद्वी सचिन पायलट ने भी 10 जनपथ जाकर सोनिया गांधी से मुलाकात की। राजस्थान में सियासी घमासान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी दावेदारी वापस लेने के ऐलान के बाद राहुल गांधी का अडानी को लेकर आया ब्यान के बाद सचिन और सोनिया गांधी की मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पहले गहलोत और फिर पायलट से मुलाकात के बाद सोनिया गांधी 1-2 दिनों अब में अपना फैसला सुना सकती है।

गहलोत मुख्यमंत्री पद पर फैसला करने का अधिकार पार्टी अध्यक्ष को पहले ही सौंप चुके हैं। ऐसे में पायलट की सोनिया गांधी से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। मुलाकात के बाद जब पायलट बाहर निकले तो मीडिया के सामने उन्होंने यह तो नहीं बताया कि राजस्थान में क्या होने जा रहा है, लेकिन उनके बॉडी लैग्वेज और बातों से कई ऐसे संकेत जरूर मिले की फैसला उनके पक्ष में होने जा रहा है।

Read More अपडेट.....महज ₹1500 के शक में 17 साल की छात्रा की मौत का मामला; IC मार्ट के CCTV फुटेज खोलेंगे कई राज

मुस्कान के साथ आए बाहर
कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद पायलट काफी संतुष्ट नजर आए। अब तक पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधे रहे सचिन पायलट जब कार में बैठकर 10 जनपथ में गेट पर पहुंचे तो उन्होंने मीडियाकर्मियों को देखकर गाड़ी रुकवाई। बाहर निकले और बात शुरू करने से पहले मुस्कारहट उनके चेहरे पर तैर गई, जिसे पायलट सर्थकों के लिए पॉजिटिव संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
सकारात्मक फैसला लेंगी सोनिया गांधी
सचिन पायलट ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने अपनी भावनाओं और फीडबैक से उन्हें अवगत कराया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि राजस्थान को लेकर पार्टी अध्यक्ष सकारात्मक फैसला लेंगी। राजस्थान के राजनीतिक हालात के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा, ”राजस्थान के संदर्भ में जो भी सकारात्मक निर्णय है, वो सोनिया गांधी लेंगी।” फैसला आने से पहले उसे ‘सकारात्मक’ कहे जाने को भी एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Read More हर साल 100 करोड़ खर्च, फिर भी नहरें जर्जर: लगातार शिकायतों के बाद जल संसाधन विभाग की तैयारी, 108 ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, अब टेंडर प्रक्रिया से होंगे काम

राजस्थान में काम और जीत की बात
मीडिया से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने राजस्थान में मिलकर काम करने और 2023 में जीत हासिल करने की बात कही। अमूमन ऐसी बात व्यक्ति जिम्मेदारी और टारगेट मिल जाने के बाद ही करता है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा फोकस 2023 के विधानसभा चुनाव पर है। पायलट ने कहा कि हम सभी का एक उद्देश्य है कि किसी तरह कांग्रेस सरकार बरकरार रखे। इसके लिए हम सभी 2023 के चुनाव में मिलकर काम करें। पायलट का कहना था, ”हम सभी यही चाहते हैं कि मेहनत करके 2023 का विधानसभा चुनाव जीतें। इसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा। मुझे पूरा यकीन है कि हम पूरी मेहनत करके राजस्थान में दोबारा सरकार बनाएंगे। राजस्थान में पांच साल कांग्रेस होती है और पांच साल भाजपा होती है। इस बार इस परिपाटी को तोड़ना है।”

Tags:

Latest News

48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी 48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी
युवक पर जान लेवा हमला, आतें आई बाहर , पिता-पुत्र गिरफ्तार
खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच