महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर होने के बड़े कारण क्या हैं? कैसे करें बचाव

महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर होने के बड़े कारण क्या हैं? कैसे करें बचाव

आज के समय में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले चिंता का कारण बने हुए हैं. यह एक गंभीर बीमारी है, जो यूटरस के निचले हिस्से यानी सर्विक्स में विकसित होती है. कई बार शुरुआती चरण में इसके लक्षण साफतौर पर दिखाई नहीं देते, इसलिए महिलाएं लंबे समय तक इससे अनजान रहती हैं. हालांकि कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी होता है. असामान्य ब्लीडिंग, पीरियड्स के बीच में खून आना, इंटरकोर्स के बाद ब्लीडिंग, पेल्विक एरिया में दर्द या असामान्य डिस्चार्ज जैसे लक्षण इसके संकेत हो सकते हैं.

अगर इन लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो इलाज आसान हो सकता है. स्वास्थ्य एक्सपर्ट्स के अनुसार, जागरूकता और समय पर जांच इस बीमारी से बचाव में अहम भूमिका निभाती है. इसलिए महिलाओं के लिए यह समझना जरूरी है कि सर्वाइकल कैंसर के कारण क्या हैं और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है, ताकि समय पर सावधानी बरती जा सके.

सर्वाइकल कैंसर होने के बड़े कारण क्या हैं?
डॉ. बताती हैं कि सर्वाइकल कैंसर के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें सबसे प्रमुख कारण ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) संक्रमण माना जाता है. यह वायरस इंटरकोर्स संपर्क के जरिए फैल सकता है और लंबे समय तक शरीर में रहने पर सर्विक्स के सेल्स को प्रभावित कर सकता है. इसके अलावा, कम उम्र में यौन संबंध बनाना, कई पार्टनर्स होना और सुरक्षित संबंध न बनाना भी जोखिम बढ़ा सकते हैं.

Read More मेनोपॉज से पहले शुरू होता है पेरिमेनोपॉज, शरीर में दिखते हैं ये संकेत, डॉक्टर से जानें

धूम्रपान की आदत भी सर्वाइकल कैंसर के खतरे को बढ़ाने से जुड़ी मानी जाती है. कमजोर इम्यून सिस्टम होने पर शरीर संक्रमण से सही तरीके से लड़ नहीं पाता, जिससे यह जोखिम और बढ़ सकता है. लंबे समय तक ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का इस्तेमाल भी कुछ मामलों में जोखिम से जुड़ा माना जाता है. इसके अलावा, नियमित हेल्थ चेकअप और स्क्रीनिंग की कमी के कारण भी कई बार यह बीमारी देर से पता चलती है.

Read More Morning Yoga Tips: सुबह उठते ही योगासन करने की न करें जल्दबाजी, पहले शरीर को ऐसे करें तैयार

किसको ज्यादा खतरा?
कुछ महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा ज्यादा हो सकता है. जिन महिलाओं को लंबे समय तक HPV संक्रमण रहता है, उनमें इसका जोखिम बढ़ जाता है. कम उम्र में यौन जीवन शुरू करने वाली महिलाओं में भी खतरा ज्यादा माना जाता है. जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, जैसे किसी गंभीर बीमारी या इलाज के कारण, उनमें भी यह जोखिम बढ़ सकता है. इसके अलावा, धूम्रपान करने वाली महिलाओं में भी सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना अधिक हो सकती है. जिन महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच या सर्वाइकल स्क्रीनिंग नहीं होती, उनमें भी इस बीमारी का पता देर से चलने का खतरा रहता है.

कैसे करें बचाव?
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता और नियमित जांच बेहद जरूरी है. HPV वैक्सीन इस बीमारी से बचाव में मददगार मानी जाती है. सुरक्षित यौन संबंध बनाना और एक ही पार्टनर के साथ संबंध रखना भी जोखिम को कम कर सकता है. धूम्रपान से दूरी बनाना और स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाना भी फायदेमंद है. समय-समय पर पैप स्मीयर टेस्ट या डॉक्टर की सलाह से सर्वाइकल स्क्रीनिंग करवाना चाहिए, जिससे बीमारी का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सके. संतुलित डाइट और मजबूत इम्यून सिस्टम भी शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं.

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

खबर का असर: 42 लाख के मेडिकल बिल का गोलमाल, जल संसाधन विभाग आरोपी पर नहीं, अपने ही नियमों पर कर रहा जांच खबर का असर: 42 लाख के मेडिकल बिल का गोलमाल, जल संसाधन विभाग आरोपी पर नहीं, अपने ही नियमों पर कर रहा जांच
जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा
जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना
बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज
थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं
68 लाख की सड़क बनी ‘धान का खेत’! गड्ढों में धान-बेशरम रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- पहले साल ही उखड़ गई सड़क
स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस
Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका
Nepal Flood Rescue: 9 दिन तक ‘मौत की सुरंग’ में कैद रहे दो मजदूर, फिर ऐसे लौटी जिंदगी; रेस्क्यू की पूरी कहानी
Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित
UNICEF Report: डिजिटल दुनिया में बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, ऑनलाइन शोषण और ब्लैकमेलिंग ने बढ़ाई चिंता
CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका