Vastu Tips: सावधान! आर्थिक तंगी की वजह हो सकता है गलत दिशा में बना बाथरूम, पढ़ें वास्तु नियम

Vastu Tips: सावधान! आर्थिक तंगी की वजह हो सकता है गलत दिशा में बना बाथरूम, पढ़ें वास्तु नियम

नई दिल्ली। घर को बनवाते समय वास्तु शास्त्र से जुड़े नियम का पालन जरूर करना चाहिए। इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। साथ ही सुख-शांति बनी रहती है, लेकिन गलत दिशा में बाथरूम होने से परिवार के सदस्यों के जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और वास्तु दोष लग सकता है, तो आइए इस आर्टिकल आपको बताते हैं कि किस दिशा में बाथरूम (Vastu Tips For Bathroom) होने से जीवन खुशहाल रहता है।

बाथरूम के लिए कौन-सी दिशा है शुभ?
वास्तु शास्त्र की मानें तो बाथरूम के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में बाथरूम होने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इसके अलावा पश्चिम दिशा में भी बाथरूम बनवा सकते हैं।

अगर आप जीवन में वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो इसकी वजह गलत दिशा में बना बाथरूम हो सकता है। इसलिए बाथरूम को बनवाने से पहले वास्तु शास्त्र के नियम के बारे में जरूर जान लें।

Read More Tulsi Plant Religious Significance: घर में अपने आप उग आए तुलसी का पौधा क्या देता है संकेत? जानें धार्मिक मान्यता

इन दिशाओं में बनवाएं बाथरूम
बाथरूम को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। इस दिशा को देवताओं का स्थान माना जाता है। इस दिशा में बाथरूम होने से आर्थिक तंगी की समस्या बन सकती है। इसके अलावा घर के बीच में बाथरूम बनवाने से बचना चाहिए। इससे वास्तु दोष लगता है, जिसका प्रभाव परिवार के सदस्यों पर पड़ता है।

Read More सावन का पहला सोमवार: काशी में मंगला आरती से शुरुआत, महाकाल में भस्म आरती; बैद्यनाथ धाम में उमड़े 3 लाख भक्त

कैसा होना चाहिए पानी का बहाव?
बाथरूम के अंदर फर्श का ढलान पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस दिशा को जल की निकासी के लिए उत्तम माना जाता है।

किस दिशा में होनी चाहिए टॉयलेट सीट?
बाथरूम में टॉयलेट को इस तरह लगाएं कि बैठते समय इंसान का मुंह दक्षिण या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। पूर्व या पश्चिम की तरफ मुंह करके बैठना उत्तम नहीं माना जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • बाथरूम में उत्तर या पूर्व की दीवार पर नल और शावर पर लगवाना चाहिए।
  • इसके अलावा बाथरूम में उत्तर या पूर्व की दीवार पर शीशा लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
  • बाथरूम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Tags:

Latest News

Forest Department Action: सूरजपुर में लकड़ी तस्करों पर शिकंजा, सागौन से लदी पिकअप जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार Forest Department Action: सूरजपुर में लकड़ी तस्करों पर शिकंजा, सागौन से लदी पिकअप जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court Judges Bill 2026: लोकसभा से पास हुआ बड़ा विधेयक, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़कर होगी 38
Chhattisgarh Patwari Strike: प्रमोशन रुका, वेतन पर भी नाराजगी! प्रदेशभर के पटवारियों ने खोला मोर्चा
Gariaband News: स्कूल में कथित शराब पार्टी का VIDEO वायरल, शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन; दो शिक्षक निलंबित
Raipur Rural Police Action: अवैध प्रवासियों और किरायेदारों पर सख्ती, 600 से अधिक लोगों का सत्यापन; 6 संदिग्धों से पूछताछ जारी
हाई कोर्ट की राजस्व अफसरों पर सख्त टिप्पणी, तहसीलदार को 60 दिन में सीमांकन पूरा कराने का आदेश
Transfer Breaking: 2024 बैच के प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, वन विभाग ने जारी किए आदेश
Chhattisgarh High Court: 'श्रद्धांजलि भी, न्याय भी', शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं रहेगी, हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
ASI के बेटे का ब्लैकमेल गैंग बेनकाब, नाबालिग छात्रा को धमकाकर 14.50 लाख और आधा किलो सोना ऐंठा
Bharatmala Scam: ED का बड़ा एक्शन, 12.78 करोड़ की संपत्ति अटैच; अब तक 36 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
Jharkhand Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर उबाल, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर; अभिजीत दीपके ने दिया समर्थन
West Bengal Crime: कफ सिरप तस्करी की जांच में बड़ा खुलासा, मालदा के फ्लैट से 2.5 करोड़ कैश, सोना और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त