Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, हर संकट से मिलेगी मुक्ति!

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, हर संकट से मिलेगी मुक्ति!

Bajrangbali ko bhog kaise lagaen: हनुमान जयंती पर हिंदू धर्म में संकटमोचन हनुमान जी की आराधना का विशेष महत्व है. पंचांग के अनुसार, साल 2026 में हनुमान जयंती आज यानि 2 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जाएगी. माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा और बजरंगबली के प्रिय भोग अर्पित करने से जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाएं टल जाती हैं और सुख-समृद्धि का वास होता है. हनुमान जयंती पर विशेष रूप से कुछ भोग ऐसे माने गए हैं जो बजरंगबली को बहुत ही प्रिय हैं. इन्हें अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. आइए जानते हैं.

हनुमान जयंती पर पर लगाएं इन चीजों का भोग

बूंदी या बेसन के लड्डू
हनुमान जी को बूंदी के लड्डू बेहद प्रिय माने जाते हैं. इस दिन मंदिर में या घर पर लड्डू चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है. इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

Read More Ganpati Visarjan 2026: गणपति बप्पा की विदाई से पहले घर से हटा दें ये 4 चीजें, सुख-समृद्धि के लिए जानें वास्तु मान्यताएं

गुड़ और चना
गुड़ और चना हनुमान जी का पारंपरिक भोग है. यह सादगी और शक्ति का प्रतीक माना जाता है. इसे अर्पित करने से शारीरिक और मानसिक बल मिलता है.

Read More Ganpati Visarjan 2026: विसर्जन से पहले टूट जाए गणपति बप्पा की मूर्ति, तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यताएं

केले का भोग
केला हनुमान जी को बहुत पसंद है. पूजा के दौरान केले का भोग लगाकर बाद में इसे प्रसाद के रूप में बांटना शुभ होता है.

पान का पत्ता
हनुमान जी को पान अर्पित करने की भी परंपरा है. खासतौर पर मंगलवार और हनुमान जयंती पर पान चढ़ाने से विशेष फल मिलता है.

सिंदूर और चमेली का तेल
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे सभी संकट दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है.

भोग चढ़ाने की सही विधि
हनुमान जयंती के दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें. इसके बाद भगवान राम का स्मरण करते हुए हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें और फिर श्रद्धा भाव से भोग अर्पित करें. ध्यान रखें कि भोग शुद्ध और सात्विक होना चाहिए. पूजा के बाद इस प्रसाद को परिवार और जरूरतमंदों में बांटना बहुत ही पुण्यदायक माना जाता है.

हनुमान जयंती का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी को कलयुग का सबसे जागृत देवता माना जाता है. उनकी भक्ति से भय, रोग, शत्रु और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है. इस दिन किए गए जप, तप और दान का फल कई गुना अधिक मिलता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा
22 हजार की रिश्वत लेते नान जिला प्रबंधक गिरफ्तार, एसीबी ने कार्यालय में दबोचा