पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर गरमाई सियासत: भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- संकट के लिए बीजेपी जिम्मेदार

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर गरमाई सियासत: भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- संकट के लिए बीजेपी जिम्मेदार

रायपुर: Bhupesh Baghel ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय केवल बयानबाजी में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी ने परिवहन से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक हर क्षेत्र में असर डाला है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।

भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री के विदेश दौरों को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आम लोगों और अधिकारियों को खर्च कम करने की सलाह देती है, लेकिन खुद उस पर अमल नहीं करती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “दूसरों के लिए नियम-कायदे बनाए जाते हैं, लेकिन सत्ता में बैठे लोग खुद उन नियमों का पालन नहीं करते।” पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मौजूदा आर्थिक और ईंधन संकट के लिए केंद्र की नीतियां जिम्मेदार हैं और सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए कि बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अब तक क्या ठोस कदम उठाए गए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के “सुशासन तिहार” अभियान पर भी सवाल उठाए। बघेल ने दावा किया कि कार्यक्रमों में जनता की भागीदारी बेहद कम दिखाई दे रही है और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण से बाहर नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा जनप्रतिनिधियों के बीच भी निराशा का माहौल है। पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राज्य की सियासत में एक बार फिर ईंधन कीमतों और शासन व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

Read More बिलासपुर हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड राम सिंह MP से गिरफ्तार: बाबा बागेश्वर के दरबार से होते हुए पन्ना में दोस्त के घर छिपा था; 30 पहले ही हो चुके है गिरफ्तार...

Latest News

Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
केंद्रीय जेल में कैमरा ऑन, नियमों की उड़ाई धज्जियां; रोकने पर प्रहरी से भिड़े दो युवक
Hormuz Strait Attack: होर्मुज में कुवैती ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल स्ट्राइक, 5 भारतीय सुरक्षित; ओमानी अधिकारियों ने कराया रेस्क्यू
Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा
CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार
डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश
CG Crime News: 45 पेटी शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, तस्कर फरार; मुखबिरी के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई टीम
Xiaomi 17T Price Hike: फिर महंगा हुआ Xiaomi का प्रीमियम फोन, अब इतनी हो गई कीमत
Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय
Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल
डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश