लखनऊ में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर: पुराने हाईकोर्ट परिसर में हंगामा, वकीलों पर पुलिस का लाठीचार्ज

लखनऊ में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर: पुराने हाईकोर्ट परिसर में हंगामा, वकीलों पर पुलिस का लाठीचार्ज

लखनऊ: Lucknow के कैसरबाग स्थित पुराने हाईकोर्ट परिसर के आसपास आज सुबह अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया। हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम जब अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो बड़ी संख्या में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख मौके पर तैनात पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया और भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, पुराने हाईकोर्ट भवन के आसपास लंबे समय से अवैध चैंबर और अस्थायी निर्माण खड़े थे, जिनमें बड़ी संख्या वकीलों के चैंबरों की बताई जा रही है। पहले सर्वे में 72 अवैध कब्जों की पहचान हुई थी, लेकिन बाद में संख्या बढ़कर करीब 200 तक पहुंच गई। नगर निगम ने 16 मई तक कब्जे हटाने के नोटिस जारी किए थे और कई जगहों पर लाल निशान भी लगाए गए थे। इसके बावजूद रविवार को कार्रवाई शुरू होते ही विरोध तेज हो गया और पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

दरअसल, Allahabad High Court की लखनऊ बेंच ने कचहरी रोड और आसपास के इलाकों से अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देश दिए थे। अदालत ने जिला प्रशासन से पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा था और कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि अवैध कब्जों की आड़ में इलाके में अराजकता और अव्यवस्था बढ़ रही है। अब इस कार्रवाई के बाद प्रशासन और वकीलों के बीच तनाव बढ़ गया है, जबकि पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक और कानूनी हलकों की नजर बनी हुई है।

Read More LPU में रेप की अफवाह के बाद भड़का विवाद, हाईवे जाम और आगजनी के बीच परीक्षाएं टलीं

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप