नेपाल सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: भारत-नेपाल सीमा पर 100 से ज्यादा सामान पर भंसार वसूली पर रोक, सीमावर्ती लोगों को राहत

नेपाल सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: भारत-नेपाल सीमा पर 100 से ज्यादा सामान पर भंसार वसूली पर रोक, सीमावर्ती लोगों को राहत

नई दिल्ली: Nepal के सुप्रीम कोर्ट ने भारत-नेपाल सीमा पर रहने वाले लोगों को बड़ी राहत देते हुए दैनिक उपयोग के सामान पर लगाए गए अतिरिक्त कस्टम शुल्क की वसूली पर अस्थायी रोक लगा दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय आने तक सीमा पार से लाए जाने वाले रोजमर्रा के सामान पर 100 नेपाली रुपये से अधिक मूल्य होने पर भी भंसार (कस्टम शुल्क) नहीं लिया जाएगा। इस फैसले के बाद तराई-मधेश और सीमावर्ती इलाकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट की संयुक्त पीठ ने प्रधानमंत्री कार्यालय, वित्त मंत्रालय और संबंधित सरकारी एजेंसियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों की दैनिक जरूरतों से जुड़े सामान पर तत्काल प्रभाव से शुल्क वसूली बंद की जाए। दरअसल, नेपाल सरकार ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी कर भारत सीमा से आने वाले सामान पर नई कस्टम व्यवस्था लागू की थी, जिसके तहत 100 रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर शुल्क देना अनिवार्य कर दिया गया था। इस फैसले के बाद सीमा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन और नाराजगी बढ़ने लगी थी।

इस नीति को चुनौती देते हुए अधिवक्ताओं के एक समूह ने सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं ने अदालत में तर्क रखा कि नई व्यवस्था सीमा शुल्क कानून की मूल भावना के खिलाफ है और इससे सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। अदालत ने प्रारंभिक सुनवाई में इन दलीलों को गंभीर मानते हुए सरकार के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। अब अंतिम फैसला आने तक पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी।

Read More Flydubai Flight Chaos: हवा में मचा हड़कंप! Flydubai के कॉकपिट में कैप्टन पर हमला, खून से लथपथ पायलट का वीडियो आया सामने

इस फैसले को भारत-नेपाल के पारंपरिक “बेटी-रोटी” संबंधों और सीमावर्ती सामाजिक-आर्थिक जुड़ाव के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। वर्षों से दोनों देशों के सीमावर्ती लोग बिना बड़ी बाधाओं के व्यापार और दैनिक जरूरतों की पूर्ति करते रहे हैं। अदालत के इस आदेश के बाद सीमा क्षेत्रों में राहत की भावना है और लोग इसे आम नागरिकों के हित में आया संतुलित और मानवीय निर्णय बता रहे हैं।

Latest News

Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल
डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल