NEET Paper Leak Protest: NTA मुख्यालय पर NSUI का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश में पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

NEET Paper Leak Protest: NTA मुख्यालय पर NSUI का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश में पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

नई दिल्ली: दिल्ली के ओखला स्थित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) मुख्यालय के बाहर आज उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब NEET पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के विरोध में NSUI कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र और युवा एनटीए दफ्तर पहुंचे और परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परिसर में घुसने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही अनियमितताओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया। इस दौरान सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मौके पर “NTA को बैन करो”, “NEET छात्रों को न्याय दो” और “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने NTA महानिदेशक को तत्काल हटाने और पेपर लीक मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

NSUI नेताओं का कहना है कि NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा में बार-बार सामने आ रही गड़बड़ियां शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की कमी और पेपर लीक की घटनाओं ने मेहनती अभ्यर्थियों का भरोसा तोड़ दिया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Read More Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी