Vastu For Home: क्या दरवाजे के पीछे आप भी लटकाते हैं ये चीजें? मुसीबत को देते हैं न्योता!

Vastu For Home: क्या दरवाजे के पीछे आप भी लटकाते हैं ये चीजें? मुसीबत को देते हैं न्योता!

Vastu Shastra Tips: घर में लोग अनजाने में कहीं भी कोई चीज रख देते हैं, लेकिन वे वास्तु के अनुसार गलत भी हो सकती हैं. वास्तु शास्त्र कहता है कि घर के हर कोने में किसी न किसी प्रकार की एनर्जी होती है. घर के दरवाजे केवल आने-जाने का रास्ता नहीं होते, बल्कि सुखी और समृद्ध घर के द्वार होते हैं. आए दिन हम बिना ध्यान दिए कुछ चीजें दरवाजे के पीछे टांग देते हैं. इससे घर में निगेटिव एनर्जी एकत्रित हो सकती है. आइए आपको वास्तु शास्त्र के मुताबिक बताते हैं कि हमें दरवाजे के पीछे ऐसी कौन सी 5 चीजें हैं जिन्हें नहीं टांगना चाहिए?

कपड़े
बहुत से लोगों को दरवाजे के पीछे हुक पर कपड़े टांगने की आदत होती है. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपड़ों का यह बोझ घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है. इससे परिवार के सदस्यों में मानसिक चिड़चिड़ापन, बेचैनी और लगातार भारीपन का एहसास होता है.

दवाइयां
सिर्फ याद दिलाने के लिए दवाइयों की थैली दरवाजे के पीछे न लटकाएं. दवाइयां बीमारी और कष्ट का प्रतीक हैं. वास्तु विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि इन्हें दरवाजे के पीछे रखने से घर में बीमारी का प्रभाव बढ़ता है और अनावश्यक चिकित्सा खर्च भी बढ़ जाता है.

Read More Vastu Tips: घर की इन दिशाओं में जरूर रखें कुछ सामान, वरना छिन जाएगी खुशहाली!

पुराना कैलेंडर
समय प्रगति का प्रतीक है. पुराने कैलेंडर को दरवाजे के पीछे छोड़ देने से जीवन में आपकी प्रगति रुक ​​जाएगी. यह आपको पुरानी यादों में फंसाए रखेगा और जीवन में नए अवसरों को अपनाने से रोकेगा.

Read More Vastu Tips: पितृ दोष या कालसर्प दोष? घर में सांप का आना देता है ये गंभीर संकेत!

जूते
दरवाजे के पीछे चप्पल या जूते रखना वास्तु दोष का एक प्रमुख कारण है. ज्योतिष के अनुसार, जूते राहु से जुड़े होते हैं. जब इन्हें दरवाजे के पीछे रखा जाता है, तो राहु का नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे घर में गरीबी और लगातार झगड़ों का माहौल बनता है.

गीला तौलिया
अगर आपको नहाने के बाद गीले तौलिये दरवाजे के बाहर सुखाने की आदत है, तो आज से ही इसे छोड़ दें. गीले कपड़े जल्दी ही निगेटिविटी को आकर्षित करते हैं. वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि इससे पति-पत्नी या परिवार के सदस्यों के बीच गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

रायपुर DRM दफ्तर में CBI का बड़ा एक्शन: स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी के नाम पर लाखों की सौदेबाजी, दो रेलकर्मी गिरफ्तार; बिलासपुर जोन तक जुड़े हैं तार रायपुर DRM दफ्तर में CBI का बड़ा एक्शन: स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी के नाम पर लाखों की सौदेबाजी, दो रेलकर्मी गिरफ्तार; बिलासपुर जोन तक जुड़े हैं तार
डायबिटीज ही नहीं, इन बीमारियों में भी नहीं खानी चाहिए आइसक्रीम
Vastu For Home: क्या दरवाजे के पीछे आप भी लटकाते हैं ये चीजें? मुसीबत को देते हैं न्योता!
प्रभार का महा-खेल और जल संसाधन विभाग की गुगली: हाईकोर्ट की फटकार, फिर भी सीनियर दरकिनार, अब मक्सी कुजूर को सौंपी CE की कुर्सी
सुपर अल-नीनो का बढ़ता खतरा: प्रशांत महासागर में रिकॉर्ड गर्मी, भारत में भीषण लू और सूखे की आशंका
खबर का असर: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा खर्च कंट्रोल प्लान,CM-मंत्रियों के काफिले होंगे छोटे, EV और Pooling सिस्टम पर फोकस
छत्तीसगढ़ को मिलेगी हाईटेक सुरक्षा की सौगात: अमित शाह 400 नई पुलिस गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी, हर जिले में मजबूत होगा रिस्पॉन्स सिस्टम
घर से निकला युवक नहीं लौटा वापस, 48 घंटे बाद जंगल में मिली लाश; धमतरी में संदिग्ध मौत से दहशत
आरंग में थाने के बाहर फूटा गुस्सा, गौ सेवक पर मारपीट के आरोप के बाद सतनामी समाज का उग्र प्रदर्शन
‘ऑपरेशन क्लीन’ का बड़ा असर: महानदी से अवैध रेत ढो रहे 14 हाइवा जब्त, माफियाओं की टूटी कमर
चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में दिल्ली तक पहुंची CBI जांच, सुवेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या में कई राज्यों में छापेमारी
NEET Paper Leak Protest: NTA मुख्यालय पर NSUI का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश में पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता